{"_id":"577972174f1c1b6c117f9ab0","slug":"roadways-buses-up-from-mp-to-be-switched-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी से एमपी जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी से एमपी जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन बंद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 04 Jul 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी रोडवेज की मध्य प्रदेश जाने वाली बसों को बार्डर से ही वापस कर दिया जा रहा है। इस वजह से मध्य प्रदेश जाने एवं वहां से आने वाले यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है। लोग परेशान हैं कि वे क्या करें। बताया जा रहा है कि यूपी रोडवेज की बसों द्वारा मध्य प्रदेश सरकार को दिए जाने वाला टैक्स नहीं दिया जा रहा है। इसी वजह से वहां बसों को प्रवेश करने से रोक लिया जा रहा है। पिछले तीन दिन से यही स्थिति बनी हुई है।
इलाहाबाद से मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में जा रही बसों को तीन दिन पहले चाकघाट में आरटीओ रीवा ने रोक लिया। इस दौरान एक बस को बंद भी कर लिया गया, जबकि अन्य बसें वापस कर दी गई। इस दौरान यात्रियों को मजबूरी में चाकघाट उतरना पड़ा और वे अन्य साधनों से मध्य प्रदेश में अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। आरोप है कि यूपी रोडवेज द्वारा मध्य प्रदेश को दिए जाने वाला टैक्स नहीं दिया जा रहा है। इसी वजह से मध्य प्रदेश ने यह कदम उठाया। इस बारे में इलाहाबाद परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र यादव से पूछा गया तो उन्होंने टैक्स न दिए जाने की बात खारिज कर दी। उन्होंने इतना जरूर बताया कि शनिवार को एक बस बंद की गई थी। क्योंकि चालक के पास संबंधित दस्तावेज की सिर्फ फोटो कापी थी। वहीं चर्चा इस बात की है कि मध्य प्रदेश में यूपी की बसों पर रोक लगा दिए जाने का मामला अब शासन स्तर पर पहुंच गया है। शासन स्तर पर विचार चल रहा है कि इस मामले में आगे क्या किया जाए।