फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Roads will shine, lights on the poles of dividers

चमकेगी सडक़, डिवाइडर के खंभों पर लगेंगी लाइट

Sun, 24 Nov 2019 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Roads will shine, lights on the poles of dividers
रानीगंज में बाराही महोत्सव तैयारी बैठक में बोलते विधायक धीरज ओझा। - फोटो : PRATAPGARH
पौराणिक स्थल आदिशक्ति मां बाराही देवी धाम में आयोजित होने वाले दो दिवसीय मां बाराही महोत्सव को लेकर शनिवार को डीएम मार्कण्डेय शाही की अध्यक्षता में तैयारी बैठक का आयोजन हुआ। विधायक रानीगंज धीरज ओझा ने धाम की पौराणिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां बाराही देवी धाम 51 शक्तिपीठों में से एक है, जिनकी महिमा वेद पुराणों एवं दुर्गा सप्तसती में स्पष्ट रूप से वर्णित है।
विज्ञापन

महोत्सव आयोजन का मकसद धाम को विकसित कर पर्यटन मानचित्र पर विकसित करना हैै। 7 व 8 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करना है। अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बिजली, पानी, सडक़, साफ सफाई, एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था के साथ चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के लिए अपर पुलिस अधीक्षक तथा अधीनस्थों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

उन्होंने ग्राम व क्षेत्र पंचायत निधि से धाम की रंगाई-पुताई तथा प्रकाश की व्यवस्था के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया। लच्छीपुर से बाराही धाम तक डिवाइडर पर लगे खंभों पर लाइट लगवाए जाने के साथ 250 केवीए के स्थायी ट्रांसफार्मर के लिए अधिशाषी अभियंता विद्युत को आदेशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ लालजी दुबे तथा ईओ नगर पंचायत रानीगंज राजभान शुक्ल को नियमित साफ सफाई तथा मोबाइल शौचालय, एई लोक निर्माण को लच्छीपुर से धाम को जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। इस दौरान नीरज ओझा, अजय ओझा, मीडिया प्रभारी ललित तिवारी, ब्यवस्थापक राघवेंद्र शुक्ल, सुधीर श्रीवस्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed