फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Roads have caved in at various places due to overloaded vehicles; no repairs have been carried out for three years

Prayagraj News: ओवरलोड वाहनों से जगह-जगह धंसी सड़क, तीन साल से मरम्मत नहीं

Mon, 06 Jul 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 06 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Roads have caved in at various places due to overloaded vehicles; no repairs have been carried out for three years
फोटो कैप्शन: मांडा के उमापुर कला नहर पटरी की जर्जर सड़क से गुजरते राहगीर। - फोटो : स्रोत : बिजली विभाग
उमापुर पंप नहर की उत्तरी पटरी पर बनी करीब चार किलोमीटर की सड़क बदहाल है। भारी वाहनों के लगातार दबाव और तीन वर्षों से मरम्मत न होने के कारण सड़क 165 स्थानों पर धंस गई है, जबकि अधिकांश हिस्सों में गिट्टी पूरी तरह उखड़ चुकी है।
विज्ञापन

उमापुर कला के जयंतीलाल दुबे, गुड्डू दुबे और डेंगुरपुर के विपिन पांडेय आदि ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग उमापुर कला, डेंगुरपुर, महेवा कला, मानपुर और बामपुर गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है, लेकिन इसकी हालत वर्षों से उपेक्षित है।
विज्ञापन

इन दिनों मांडा रोड रेलवे स्टेशन के पश्चिम बन रहे आरओबी और डेंगुरपुर गंगा घाट पर चल रहे कटानरोधी कार्य के कारण इस मार्ग पर गिट्टी और पत्थर लदे ओवरलोड वाहनों का आवागमन तेजी से बढ़ गया है। इससे सड़क की सतह उखड़ गई और कई जगह धंसाव हो गया। सबसे अधिक खराब स्थिति बामपुर से उमापुर कला के बीच देखी जा रही है, जहां वाहन चालकों को हर कदम पर खतरा उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक और कार सवारों को गड्ढों से बचते हुए निकलना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से हादसों का खतरा और बढ़ जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता ने बताया कि सड़क का निरीक्षण कर इसे आगामी कार्ययोजना में शामिल कर मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed