फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Roads damaged by floods; traffic disrupted

Prayagraj News: बाढ़ से सड़कें टूटीं, आवागमन बाधित

Tue, 25 Aug 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 25 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Roads damaged by floods; traffic disrupted
लेड़ियारी के भगेसर गांव की टुटी सड़क आवा गमन बाधित - फोटो : Police
बारिश के बाद जलभराव के कारण आई गांवों की सड़कें बदहाल हो गई हैं। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। प्रशासन अभी तक वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर सका है। लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है या जान जोखिम में डालकर टूटे रास्तों से निकलना पड़ रहा है। भगेसर गांव का संपर्क मार्ग टूट गया है, जिससे बच्चे एक सप्ताह से स्कूल नहीं जा पा रहे। नीबी पवांरी संपर्क मार्ग भी प्रभावित है, जहां बड़े वाहनों का आना-जाना बंद है। डीही खुर्द से अरुआरी खिवली, बड़ोखर जाने वाली सड़क भी टूट गई है। पथरपुर सहित कई अन्य गांव भी प्रभावित हुए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की निष्क्रियता से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से टूटे मार्गों पर तत्काल गिट्टी डलवाकर आवागमन चालू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed