फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Roads crippled by traffic jams; no visible impact of the congestion-free plan.

Prayagraj News: सड़कें जाम से बेहाल, कंजेशन फ्री योजना का नहीं दिख रहा असर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Roads crippled by traffic jams; no visible impact of the congestion-free plan.
जोगी ब्रिज चौराहे से हाईकोर्टपानी टंकी तक आरओबी पर लगेजाम में फस कर परेशान राहगीर।अमर - फोटो : shiv tripathi
शहर को जाममुक्त बनाने के लिए यातायात पुलिस की ओर से कंजेशन फ्री डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत 10 प्रमुख रूट चिह्नित किए गए थे। इसके बावजूद शहरवासियों को जाम से राहत नहीं मिल पा रही है। व्यस्त समय में प्रमुख चौराहों और मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। लोग घंटों जाम में फंसे रह रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां समाप्त होने के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया। सुबह स्कूल और कार्यालय खुलने के समय कई प्रमुख चौराहों और मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हाईकोर्ट पानी टंकी, हिंदू हॉस्टल चौराहा, मेयोहाल, मेडिकल चौराहा, सुलेमसराय समेत कई स्थानों पर वाहन रेंगते रहे। कई जगह वाहन चालकों को कुछ दूरी तय करने में आधे घंटे तक का समय लग गया।
विज्ञापन

जाम में अभिभावकों के वाहन, कार्यालय जाने वाले कर्मचारी फंसे रहे। शास्त्री पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य और शहर में लगातार बढ़ रहे वाहनों का दबाव भी जाम की बड़ी वजह बना। ट्रैफिक पुलिस ने कई स्थानों पर यातायात सुचारु कराने का प्रयास किया, लेकिन व्यस्त समय में दबाव अधिक होने से लोगों को राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



यातायात पुलिस ने इन 10 मार्गाें को किया चिह्नित
जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने कंजेशन फ्री डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत 10 प्रमुख रूट चिह्नित किए हैं। इनमें जीटी जवाहर चौराहा-शास्त्री ब्रिज, कंहैयापुर मोड़-महिला ग्राम, कोठापार्चा-कर्बला, बांगड़ चौराहा-लेप्रोसी चौराहा, फाफामऊ बाजार-एमएनआईटी तिराहा, मर्करी चौराहा-करेलीबाग, अरैल चौराहा-चौकी छिवकी, कचहरी-आनंद भवन, साउथ मलाका-प्रयागराज जंक्शन जोगीबीर और गौहनिया-दांदूपुर मार्ग शामिल हैं।


अतिक्रमण हटाने के बावजूद समस्या बरकरार
यातायात पुलिस हाल ही में नगर निगम के साथ मिलकर मर्करी चौराहा-करेलीबाग समेत कई जगहों पर अभियान चलाया था। अतिक्रमण हटवाया, अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई की और यातायात व्यवस्था सुधारने के प्रयास किए। बावजूद इसके व्यस्त समय में जाम की समस्या बरकरार है। यातायात प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि चिह्नित रूटों की लगातार निगरानी की जा रही है और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed