फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Road of Khuldabad police chowk will be 50 feet wide

खुल्दाबाद पुलिस चौकी की सड़क 50 फीट होगी चौड़ी

Sat, 19 May 2018 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 19 May 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
Road of Khuldabad police chowk will be 50 feet wide
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खुल्दाबाद पुलिस चौकी से आयुषी चौराहे तक की सड़क सेंटर से लेकर 50 फीट चौड़ी होगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की मौजूदगी में एडीए के उपाध्यक्ष भानुचंद्र गोस्वामी और व्यापारियों के बीच शुक्रवार को हुई बैठक में इस पर सहमति बनी। मंत्री ने सहमति के तहत आगे कार्य करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


इलाहाबाद में चल रहे सड़क चौड़ीकरण के कार्य में बहुत से व्यापारियों की दुकानें भी जद में आ रही हैं। इस पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई। सर्किट हाउस में हुई बैठक में मंत्री ने बीच का रास्ता निकालते हुए सड़क की चौड़ाई 50 फीट करने की बात कही। इस पर सभी सहमत रहे।
विज्ञापन


सिद्धार्थ नाथ ने धूमनगंज से पीपल गांव सड़क का निरीक्षण भी किया। सड़क पर जल भराव से नाराज मंत्री ने पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता तथा अधिशाषी अभियंता पर नाराजगी जताई। उन्हाेंने 30 जून तक सड़क निर्माण काम पूरा करने का निर्देश दिया। हरवारा कालोनी, मीरा पट्टी कालोनी के निरीक्षण के दौरान भी सिद्धार्थ सिंह को जलभराव की स्थिति देखने को मिली। इस पर जल निगम के अधिशाषी अभियंता को फटकार लगाई और 15 दिन के भीतर काम पूरा करने की चेतावनी दी। उन्होंने नवीन मुंडेरा मंडी, इब्राहिमपुर, बमरौली गांव आदि स्थलों का भी निरीक्षण किया। वह फतेहपुर घाट स्थित बाबूलाल पासी के घर भी पहुंचे। बाबूलाल पासी के घर में आग लग गई थी, जिसमें सब कुछ जल गया था। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिए जाने का भरोसा दिलाया। भगवतपुर में लगे कैंप में उन्होंने बमरौली गांव के 150 लोगों को पट्टा प्रमाणपत्र वितरित किए। इस दौरान हुई सभा में उन्होंने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इसी क्रम में नींवा में मधुवन विहार कालोनी में विधायक निधि से कराए जा रहे कार्यों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की शुक्रवार को मंडल प्रभारी सुशांत केसरवानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जुटे व्यापारिक संगठनों के नेताओं ने विकास के नाम पर व्यापारियों को उजाड़ने की निंदा की। निर्णय लिया कि विभागीय अधिकारी व्यापारियों की बात नहीं मानते तो आंदोलन करना मजबूरी होगी। संचालन सर्व व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने किया। बैठक में किराना व्यापार मंडल, इलाहाबाद पेंट मर्चेंट एसो., पानदरीबा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ शरद, राजीव कृष्ण श्रीवास्तव, पवन केसरवानी, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, मनीष गुप्ता, विकास, विश्वास, नंदन, बृजेश, तैयब अली, के सर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed