फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Road closed from Civil Lines side, passengers had to take a long detour

प्रयागराज : सिविल लाइंस साइड से रास्ता बंद, यात्रियों को लगाना पड़ा लंबा चक्कर

Fri, 09 Feb 2024 09:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 09 Feb 2024 09:25 AM IST
सार

प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड पर बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे ही बैरिकेडिंग लगाकर यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। रास्ता बंद होने की वजह वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों से पूछी गई तो उन्होंने बताया कि मौनी अमावस्या स्नान पर्व की वजह से ही सिविल लाइंस साइड से नो इंट्री लागू हुई है।

विज्ञापन
Road closed from Civil Lines side, passengers had to take a long detour
प्रयागराज जंक्शन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मौनी अमावस्या के एक दिन पहले ही प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस से यात्रियों के प्रवेश पर रोक लग गई। नो इंट्री हो जाने से यात्रियों को खासी परेशानी हुई। सिविल लाइंस साइड पहुंचे यात्रियों को सिटी साइड तक जाने के लिए लंबा चक्कर काटना पड़ा। इसका फायदा कुलियों ने उठाया। तमाम यात्रियों से कुलियों ने यात्रियाें से मनमाना किराया वसूला।

विज्ञापन

प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड पर बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे ही बैरिकेडिंग लगाकर यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। रास्ता बंद होने की वजह वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों से पूछी गई तो उन्होंने बताया कि मौनी अमावस्या स्नान पर्व की वजह से ही सिविल लाइंस साइड से नो इंट्री लागू हुई है। लालगोपालगंज से प्रयागराज जंक्शन पहुंचे बुजुर्ग यात्री राम आसरे पाल ने कहा कि जब अमावस्या शुक्रवार को है तो रास्ता आज क्यों बंद किया।

विज्ञापन


इस दौरान वहां पहुंचे अन्य लोगों का यही कहना था कि जब भीड़ ही नहीं है तो सिविल लाइंस साइड से प्रवेश पर रोक क्यों लगाई गई। लोगों ने कहा कि कम से कम बुजुर्ग यात्रियों को सिविल लाइंस साइड से प्रवेश करने दिया जाए, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उनकी एक न सुनी। इस दौरान ट्रेनों से उतरने वाले तमाम यात्री भी अपने लगेज आदि लेकर पैदल ही सिविल लाइंस की ओर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलियों ने भी इसका खूब फायदा उठाया और मनमाना रेट वसूला। जंक्शन से यात्रियों को लगेज लेकर सिविल लाइंस साइड तक आने एवं जाने के लिए कुलियों ने 300 से 400 रुपये तक यात्रियों से लिए। उधर रेलवे की ओर से बताया कि सिविल लाइंस साइड से यात्रियों के प्रवेश की मनाही 10 फरवरी की दोपहर 12 बजे तक लागू रहेगी।

भीड़ से बचना है तो सूबेदारगंज स्टेशन से पकड़ी जा सकती है प्रयागराज एक्सप्रेस

माघ मेले के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या के मौके पर प्रयागराज जंक्शन पर आरक्षित टिकट लेकर आने वाले यात्रियों को सिटी साइड के गेट नंबर चार से ही प्रवेश दिया जाएगा। इस बीच रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन से चलने वाली कुछ ट्रेनों का शुक्रवार को सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया है। ताकि जिन यात्रियों को प्रयागराज जंक्शन की भीड़ से बचना है वह सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन जाकर ट्रेन पकड़ सकें। फिलहाल शुक्रवार को प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस और प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस का दोनों से सूबेदारगंज स्टेशन पर दो-दो मिनट का ठहराव सुनिश्चित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed