{"_id":"6a88bf7ffd944eff5504ccd1","slug":"road-caves-in-trouble-mounts-allahabad-news-c-3-ald1034-956456-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सड़क धंसी... मुसीबत बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सड़क धंसी... मुसीबत बढ़ी
विज्ञापन
सैनिक कॉलोनी रोड पर राइजिंग पब्लिक स्कूल के सामने सड़क धंसने से बना बड़ा गड्ढा।
- फोटो : File Photo
लगातार हो रही बारिश के बीच सैनिक कॉलोनी रोड की सड़क धंस गई है। सड़क पर चार अलग-अलग जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इस वजह से पिछले पांच दिनों से स्थानीय लोगों का आना-जाना दूभर हो गया है। सड़क अब बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए मुसीबत बन गई है।
सुलेम सराय के नेहरू पार्क सैनिक कॉलोनी रोड से रोजाना करीब चार से पांच हजार लोगों का आना-जाना होता है। इसी रास्ते पर चार स्कूल स्थित हैं। साथ ही नींवा, भोला का पूरा, यादवपुर, मधुवन बिहार कॉलोनी के लोग भी इसी रास्ते से आते-जाते हैं। सड़क के धंसने से उनकी राह मुश्किल हुई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले डाली गई भूमिगत पाइपलाइन के बाद से सड़क धंसने की समस्या बनी हुई है। राइजिंग पब्लिक स्कूल के सामने करीब चार अलग-अलग जगह सड़क धंसने से बड़े गड्ढे हो गए हैं। वहीं, एक गड्ढे को भरा जा रहा है। लोगों के मुताबिक, हर बार सड़क धंसने के बाद गड्ढों में मलबा डालकर काम चलाया जाता है लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। बारिश होते ही समस्या बढ़ जाती है। इस बार भी कई जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। रास्ता बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है। - केडी राय, स्थानीय निवासी
-- -- --
हर बार सड़क धंसने के बाद मलबा डालकर गड्ढे भर दिए जाते हैं लेकिन कुछ समय बाद फिर वही स्थिति हो जाती है। एक गड्ढे को भरा जा रहा है लेकिन तीन वैसे ही पड़े हैं। - निरंजन, स्थानीय निवासी
-- -- -- --
दो साल पहले डाली गई भूमिगत पाइपलाइन के बाद से समस्या बनी हुई है। सड़क की स्थिति की तकनीकी जांच के बाद स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है। - रीना पासी, पार्षद वार्ड नंबर-दो सुलेम सराय