फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ro-Aro Paper Leak: STF increases sections of hiding evidence and criminal conspiracy

Ro-Aro Paper Leak : एसटीएफ ने साक्ष्य छिपाने और आपराधिक षड्यंत्र की बढ़ाईं धाराएं, जल्द दर्ज होंगे बयान

Wed, 26 Jun 2024 12:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 Jun 2024 12:39 PM IST
सार

यूपीपीएसएसी के सचिव अशोक कुमार की ओर से दो मार्च को सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसमें अज्ञात को आरोपी बनाते हुए कुल नौ धाराएं लगाई गई थीं। इनमें धोखाधड़ी, कूटरचना के साथ ही परीक्षा अधिनियम व आईटी एक्ट समेत अन्य धाराएं शामिल थीं।

विज्ञापन
Ro-Aro Paper Leak: STF increases sections of hiding evidence and criminal conspiracy
राजीव नयन मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरओ-एआरओ पेपर लीक प्रकरण में दर्ज मुकदमे में एसटीएफ ने साक्ष्य छिपाने व आपराधिक षड्यंत्र की धाराएं बढ़ा दी हैं। विवेचना में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इसके बाद अब आयोग की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में कुल 12 धाराएं हो गई हैं। पूर्व में लगाई गई नौ की जगह अब राजीव नयन एंड कंपनी को 12 धाराओं में आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन


यूपीपीएसएसी के सचिव अशोक कुमार की ओर से दो मार्च को सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसमें अज्ञात को आरोपी बनाते हुए कुल नौ धाराएं लगाई गई थीं। इनमें धोखाधड़ी, कूटरचना के साथ ही परीक्षा अधिनियम व आईटी एक्ट समेत अन्य धाराएं शामिल थीं।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि विवेचना के दौरान एसटीएफ ने पाया कि आरओ-एआरओ पेपर लीक प्रकरण में शामिल आरोपियाें ने न सिर्फ आपराधिक षडयंत्र किया, बल्कि साक्ष्यों को छिपाने की भी कोशिश की। इसके अलावा समान आशय से अपराध में शामिल भी हुए। इस आधार पर समान आशय से अपराध घटित करने, साक्ष्य छिपाने व आपराधिक षडयंत्र से संबंधित धाराएं भी मुकदमे में बढ़ाई गईं। सूत्रों का कहना है कि मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों को उपरोक्त धाराओं में आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के जल्द दर्ज होंगे बयान

दो दिन पहले गिरफ्तार छह आरोपियों का एसटीएफ जल्द नैनी जेल में जाकर बयान दर्ज करेगी। इसके लिए कोर्ट में एक-दो दिनाें में अर्जी भी दी जाएगी। इसके बाद विवेचना चार्जशीट की ओर बढ़ेगी। गौरतलब है कि अब तक इस मामले में कुल 16 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। पूर्व में जेल भेजे गए 10 आरोपियों का बयान एसटीएफ दर्ज कर चुकी है, जो कौशाम्बी, नैनी व मेरठ जेल में निरुद्ध हैं। इन सभी के खिलाफ विवेचना लगभग पूरी हो चुकी है। दो दिन पहले जेल भेजे गए छह आरोपियों के बयान दर्ज करने के बाद चार्जशीट जल्द ही दाखिल करने की कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed