फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RO-ARO Paper Leak: Solver was sitting with fake Aadhaar, deal was made for 10 lakhs

RO-ARO Paper Leak : फर्जी आधार लेकर बैठा था सॉल्वर, 10 लाख में हुई थी डील

Sun, 16 Jun 2024 05:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Jun 2024 05:48 AM IST
सार

यह खुलासा कस्टडी रिमांड के दौरान कमलेश से पूछताछ के दौरान हुआ है। करेलाबाग स्थित ठाकुर हरनारायण सिंह कॉलेज में कमलेश की जगह पर यह सॉल्वर परीक्षा में बैठा था। उससे पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उसने सॉल्वर काे परीक्षा में अपनी जगह बैठने के लिए 10 लाख रुपये देने का वादा किया था। कुछ रकम एडवांस में भी दी थी। यही नहीं उसे फर्जी आधार कार्ड भी दिया था।

विज्ञापन
RO-ARO Paper Leak: Solver was sitting with fake Aadhaar, deal was made for 10 lakhs
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरओ/एआरओ पेपर लीक कराने वाले झूंसी निवासी कमलेश पाल ने परीक्षा में अपनी जगह पर बैठे सॉल्वर को फर्जी आधार कार्ड भी दिया था। यह आधार कार्ड उसके ही नाम से बनवाया गया था लेकिन इस पर तस्वीर सॉल्वर की थी। सॉल्वर से 10 लाख रुपये की डील हुई थी और उसे प्रश्नपत्र की फाेटो भी उपलब्ध कराई थी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, यह खुलासा कस्टडी रिमांड के दौरान कमलेश से पूछताछ के दौरान हुआ है। करेलाबाग स्थित ठाकुर हरनारायण सिंह कॉलेज में कमलेश की जगह पर यह सॉल्वर परीक्षा में बैठा था। उससे पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उसने सॉल्वर काे परीक्षा में अपनी जगह बैठने के लिए 10 लाख रुपये देने का वादा किया था। कुछ रकम एडवांस में भी दी थी। यही नहीं उसे फर्जी आधार कार्ड भी दिया था।
विज्ञापन


यही नहीं बिशप जाॅनसन गर्ल्स स्कूल से लीक कराए गए प्रश्नपत्र की फोटो भी उसे दी थी। एसटीएफ अब उस सॉल्वर की तलाश में जुटी है। एसटीएफ अफसरों का कहना है कि उसके पकड़े जाने के बाद ही अन्य कई अहम राज खुलेंगे। उससे पूछताछ में ही पता चलेगा कि उसने परीक्षा केंद्र में किस तरह इंट्री की। कमलेश की जगह परीक्षा में बैठने के खेल में उनका कोई अन्य मददगार तो नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव नयन का बयान दर्ज करने टीम रवाना

प्रकरण में पेपर लीक गिरोह की अब तक कि सबसे अंतिम कड़ी राजीव नयन मिश्रा का बयान दर्ज करने के लिए टीम रवाना हो गई है। मेरठ जेल में पहुंचकर एसटीएफ जल्द ही उससे पूछताछ करेगी। बता दें कि इस मामले में जेल में निरुद्ध 10 आरोपियों के बयान दर्ज करने की कार्रवाई पूरी हो चुकी है।

नहीं पहुंचे डीआईओएस व प्रिंसिपल, रिमाइंडर जल्द

उधर नोटिस जारी होने के बावजूद डीआईओएस प्रयागराज व बिशप जाॅनसन गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल पूछताछ के संबंध में एसटीएफ के समक्ष नहीं हाजिर हुई। प्रिंसिपल को नोटिस जारी हुए 15 दिन का समय बीत चुका है। उधर डीआईओएस की ओर से भी अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। ऐसे में जल्द ही दोनों को एसटीएफ की ओर से रिमाइंडर भी भेजा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed