फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ro Aro Paper Leak: DIOS asked for 15 days time from STF

Ro Aro Paper Leak : डीआईओएस ने एसटीएफ से मांगा 15 दिन का वक्त, अब तक 11 आरोपियों के दर्ज हो चुके हैं बयान

Sat, 22 Jun 2024 11:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Jun 2024 11:59 AM IST
सार

प्रकरण के संबंध में सिविल लाइंस में दर्ज मुकदमे की विवेचना एसटीएफ कर रही है। यह मुकदमा आयोग के सचिव की ओर से दर्ज कराया गया है। प्रकरण में जेल में निरुद्ध सभी 11 आरोपियों का बयान दर्ज किया जा चुका है जिसमें राजीव नयन मिश्रा भी शामिल है।

विज्ञापन
Ro Aro Paper Leak: DIOS asked for 15 days time from STF
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरओ/एआरओ परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में बयान के लिए बुलाए गए डीआईओएस प्रयागराज ने 15 दिन का वक्त मांगा है। एसटीएफ को पत्र भेजकर उन्होंने यह मोहलत मांगी है। उधर बिशप जॉनसन गर्ल्स कॉलेज कटरा के प्रिंसिपल का भी बयान अब तक नहीं दर्ज किया जा सका है।

विज्ञापन

प्रकरण के संबंध में सिविल लाइंस में दर्ज मुकदमे की विवेचना एसटीएफ कर रही है। यह मुकदमा आयोग के सचिव की ओर से दर्ज कराया गया है। प्रकरण में जेल में निरुद्ध सभी 11 आरोपियों का बयान दर्ज किया जा चुका है जिसमें राजीव नयन मिश्रा भी शामिल है। इस मामले में पूछताछ के लिए डीआईओएस व बिशप जॉनसन गर्ल्स कॉलेज कटरा की प्रिंसिपल को भी नोटिस जारी कर बुलाया गया है। दरअसल केंद्र निर्धारण व परीक्षा केंद्र पर मानकों के अनुसार परीक्षा न कराए जाने संबंधी बात एसटीएफ की जांच में सामने आई है।

विज्ञापन

मसलन बिशप जॉनसन केंद्र पर जिस अर्पित विनीत यशवंत को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया, वह स्कूल का नियमित कर्मचारी ही नहीं था। इसके बावजूद उसे परीक्षा कराने का जिम्मा सौंप दिया गया। आखिरकार उसकी ही मदद से झूंसी के कमलेश पाल ने पेपर लीक कराया। इन्हीं बातों के संबंध में पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया है। सूत्रों का कहना है कि डीआईओएस ने एसटीएफ से 15 दिन का वक्त मांगा है। पत्र भेजकर बताया है कि अभी वह कुछ कार्यों में व्यस्तता के चलते उपस्थित हो पाने में संभव नहीं हैं। एसटीएफ अफसरों का कहना है कि पूछताछ के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed