फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RO-ARO paper leak accused had spent more than Rs 50 lakh on the wedding, people were stunned

खुलासा: आरओ-एआरओ व सिपाही भर्ती पेपर लीक के आरोपी ने शादी में 50 लाख से ज्यादा किए थे खर्च, दंग रह गए थे लोग

Sat, 16 Mar 2024 01:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 16 Mar 2024 01:41 PM IST
सार

राजीव के पिता दीनानाथ मिश्रा मूलरूप से मेजा के अमोरा के रहने वाले थे और बीमारी से उनकी मौत हो गई थी। उनके निधन के कुछ दिनों बाद ही उसकी मां की करंट से मौत हो गई थी। मां-बाप का साया सिर से उठने के बाद नाना, मामा आदि लोग उसे धर्मपुर शुकुलपुर मेजा स्थित ननिहाल ले आए और फिर वहीं उसका पालन-पोषण हुआ।

विज्ञापन
RO-ARO paper leak accused had spent more than Rs 50 lakh on the wedding, people were stunned
राजीव नयन मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरओ-एआरओ व सिपाही भर्ती पेपर लीक प्रकरण के दो मुख्य आरोपियों में से एक मेजा निवासी राजीव नयन मिश्र ने पिछले कुछ वर्षों में बेशुमार दौलत कमाई थी। दो साल पहले उसने अपनी शादी में 50 लाख से ज्यादा की रकम खर्च की थी। उसके ठाठ-बाठ देखकर गांव वाले भी दंग रह गए थे। हालांकि, शादी के कुछ दिनों बाद ही वह लखनऊ चला गया और फिर मेजा में रहने वाले मामा से कोई संपर्क नहीं किया।

विज्ञापन


राजीव के पिता दीनानाथ मिश्रा मूलरूप से मेजा के अमोरा के रहने वाले थे और बीमारी से उनकी मौत हो गई थी। उनके निधन के कुछ दिनों बाद ही उसकी मां की करंट से मौत हो गई थी। मां-बाप का साया सिर से उठने के बाद नाना, मामा आदि लोग उसे धर्मपुर शुकुलपुर मेजा स्थित ननिहाल ले आए और फिर वहीं उसका पालन-पोषण हुआ।
विज्ञापन


मामा इंद्रदेव मिश्रा अधिवक्ता हैं। उन्होंने बताया कि दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। कुछ दिनों बाद वह पत्नी समेत लखनऊ चला गया और उसके बाद से नहीं लौटा। कोई संपर्क भी नहीं किया। उन्होंने बताया कि पिछले 1.5 साल से उससे उनका कोई संबंध नहीं है। उधर ग्रामीणों ने बताया कि उसने शादी में कम से कम 50 लाख से ज्यादा रुपये खर्च किए थे। इसे देखकर सभी दंग रह गए थे। हालांकि, वह कभी स्पष्ट नहीं बताता था कि वह क्या काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed