फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ro aro 2016 examination news

परीक्षा केंद्रों का विकल्प देने की तिथि कल तक बढ़ी

Wed, 26 Aug 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
ro aro 2016 examination news
ro aro 2016 examination news
आरओ/एआरओ के अभ्यर्थियों को मिला दो दिन का अतिरिक्त समय
विज्ञापन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)-2016 के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र का विकल्प देने की तिथि 27 अगस्त तक बढ़ा दी है। ऐसे में अभ्यर्थियों को अब दो दिन का अतिरिक्त समय मिल जाएगा। पहले इसके लिए 25 अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी।
आरओ/एआरओ-2016 के लिए तीन लाख 85 हजार 191 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। वर्ष 2016 में हुई प्रारंभिक परीक्षा पेपर लीक मामले में निरस्त कर दी गई थी। प्रारंभिक परीक्षा अब नए सिरे से 20 सितंबर को आयोजित की जानी है। प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रदेश के 17 जनपदों प्रयागराज, आगरा, अयोध्या, आजमगढ़, बाराबंकी, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुराबादाबाद, रायबरेली एवं वाराणसी में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कोविड-19 के मद्देनजर मनपसंद सेंटर आवंटित किए जाने की अभ्यर्थियों की मांग पर आयोग की ओर से 19 अगस्त को विज्ञप्ति जारी कर कहा गया कि अभ्यर्थी 17 जिलों में से किन्हीं तीन जिलों को विकल्प के रूप में चुन सकते हैं।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार अभ्यर्थी अब 27 अगस्त तक परीक्षा केंद्र का विकल्प ऑनलाइन चुन सकते हैं। हालांकि परीक्षा नियंत्रक ने यह स्पष्ट किया है कि दिए गए विकल्प के आधार पर जिला केंद्र आवंटित किया जाना आयोग पर बाध्यकारी नहीं होगा। जिन अभ्यर्थियों द्वारा केंद्र के विकल्प का दावा नहीं किया जाएगा, उन अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा स्वविवेक से केंद्र आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed