{"_id":"6080e12c5d8d1c543f386a4891947bf7","slug":"rngdari-in-default-of-the-contractor-and-the-supervisor-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी न देने पर ठेकेदार और सुपरवाइजर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी न देने पर ठेकेदार और सुपरवाइजर को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 19 Jun 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करछना (इलाहाबाद)। रंगदारी न देने पर दबंगों ने बृहस्पतिवार दोपहर रेलवे ठेकेदार और उनके सुपरवाइजर को पीटकर लहूलुहान कर दिया। ठेकेदार और सुपरवाइजर को पिटते देख मजदूरों में खलबली मच गई। सूचना पर करछना पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग निकले। पुलिस ने एक आरोपी को मौके से दबोच लिया। पुलिस ने जानलेवा हमला, रंगदारी और धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है।
अल्लापुर के बाघंबरी गद्दी के रहने वाले अवधेश शर्मा रेलवे के ठेकेदार हैं। करछना के कटका इलाके में टोंस नदी पर रेलवे ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसका ठेका अवधेश शर्मा को मिला है। दोपहर में अवधेश शर्मा काम देखने के लिए गए थे। उनके साथ सुपरवाइजर चित्रकूट के राजापुर का मनोज तिवारी भी था। तभी गांव के पंकज, पवन, दयाशंकर और छब्बू लाठी,डंडा लेकर पहुंचे। चारों ने अवधेश शर्मा से रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर काम न करने की धमकी दी। अवधेश ने रंगदारी देने का विरोध किया तो युवक उन पर टूट पड़े। लाठी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। सिर में चोट लगने के चलते वह जमीन पर खून से लथपथ होकर गिर पड़े। मनोज ने विरोध किया तो पीटकर अधमरा कर दिया। यह देख मजदूरों ने पुलिस को सूचना दी।
करछना एसओ विजय यादव मौके पर पहुंचे। ठेेकेदार की शिकायत पर पवन उसके भाई पंकज,दयाशंकर और छब्बू के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। पुलिस ने एक आरोपी पंकज को पकड़ लिया है। वहीं गांव के लोगों का आरोप है कि गांव की महिलाएं नदी की ओर स्नान करने जाती है तो ठेकेदार के लोग कुर्सी लगाकर घाट पर बैठ जाते हैं। एसओ ने बताया कि ठेकेदार से पहले भी रंगदारी मांगने की बात सामने आई थी। गांव वाले बचाव में महिलाओं से छेड़खानी का आरोप लगा रहे हैं।