फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rita was hacked by calling her in broad daylight, along with the accused the wife was also arrested

हैवानियत की इंतेहा : दिनदहाड़े घर में बुलाकर काट डाला था रीता को, आरोपी के साथ पत्नी भी गिरफ्तार

Sat, 30 Oct 2021 09:34 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Oct 2021 09:34 PM IST
सार

हत्या के बाद पति पत्नी ने हड्डियों को कई जगह से तोड़कर लाश को बोरे में भरा, दोनों आरोपियों ने पुलिस से कहा, कोई पछतावा नहीं।

विज्ञापन
Rita was hacked by calling her in broad daylight, along with the accused the wife was also arrested
Crime Scene

विस्तार

टिकरी गांव की रीता की हत्या में मुख्य आरोपी अच्छे लाल गुप्ता और उसकी पत्नी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। अच्छे और उसकी पत्नी रागिनी ने दिन में रीता को घर बुलाकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद हड्डियों को कई बार तोड़कर लाश को बोरे में भर दिया था। बाद में साइकिल से शव ले जाते हुए ग्रामीणों ने पकड़ा तो अच्छे लाल फरार हो गया था। शनिवार को अच्छेे और उसकी पत्नी जुर्म कुबूल करते हुए कहा कि उसे कोई पछतावा नहीं है। रीता ने उनका परिवार तबाह कर दिया था।

विज्ञापन


 टिकरी गांव की रीता की 27 अक्टूबर को लाश मिली थी। पड़ोस का अच्छे लाल बोरे को साइकिल के कैरियर में लादकर ले जा रहा था। खून रिसता देख लोगों ने पूछा तो अच्छे लाल शव छोड़कर भाग निकला। बाद में अच्छे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पता चला था कि अच्छे और रीता मोबाइल पर बात करते थे। रीता के पति ने उसका मोबाइल तोड़ दिया था तो अच्छेे ने उसे नया मोबाइल दिला दिया था। पुलिस ने कॉल डीटेल्स निकाला तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। शनिवार को पुलिस ने अच्छेे लाल और उसकी पत्नी रागिनी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

मोबाइल से फोन करके बुलाया था घर
एसओ कौंधियारा विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कत्ल अच्छे और उसकी पत्नी रागिनी ने मिलकर किया था। दरअसल अच्छेे लाल और रीता देवी लगातार फोन पर बात करते थे। मना करने के बाद भी रीता मानने को तैयार नहीं थी। उससे पीछा छुड़ाने के लिए अच्छे ने रीता के परिवार की एक और महिला से बात करना शुरू कर दिया था लेकिन फिर भी वह नहीं मानी।

उधर पत्नी रागिनी ने कह दिया था अब या तो रीता जिंदा रहेगी या वह। दोनों ने प्लान बनाने के बाद बुधवार को अच्छे लाल ने रीता को मोबाइल पर कॉल कर घर बुलाया। घर के अंदर ही अच्छे लाल और रागिनी ने रीता को धारदार हथियार से काट दिया फिर हड्डियों को तोड़कर बोरे में भर दिया। पुलिस हिरासत में अच्छे लाल और रागिनी ने कहा कि उन्हें कोई पछतावा नहीं है। रीता की वजह से परिवार तबाह हो गया था।

विज्ञापन

साइको किलर की तरह मारा, लाश को ठिकाने लगाने की थी कोशिश 
अच्छे लाल और उसकी पत्नी रागिनी ने साइको किलर की तरह रीता की नृशंस हत्या कर दी। कॉल डीटेल्स से पता चला कि रीता लगातार अच्छे लाल से बात कर रही थी लेकिन उसे उसके खौफनाक इरादों की भनक तक नहीं लगी। पुलिस भी मानती है कि हत्या के बाद लाश की हड्डियों को कई टुकड़ों में तोड़ना सामान्य मानसिकता वाले व्यक्ति के बस की बात नहीं। साइको प्रवृत्ति वाले लोग ही इस तरह की नृशंस घटनाएं अंजाम देते हैं। अच्छे लाल ने न सिर्फ खौफनाक ढंग से हत्या की, दिन दहाड़े शव को बोरे में रखकर ठिकाने लगाने के लिए साइकिल से चल दिया। अगर बोरे से खून न टपक रहा होता तो किसी को पता ही नहीं चलता कि रीता कहां गई?

तीन बच्चे हो गए बेसहारा
कौंधियारा। अच्छे लाल और रागिनी के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं। बुधवार के बाद से ही तीनों अपनी बूढ़ी दादी के साथ बेसहारा घूम रहे हैं। बूढ़ी दादी तीनों को लेकर थाने और आस पास दिन भर बैठी रहती है। बच्चों को तो कुछ समझ में ही नहीं आ रहा है कि आखिर क्या हो गया कि उनके मां-बाप को पुलिस पकड़ ले गई।
 

 

बोरे में मिला महिला का शव, हत्यारा ले जा रहा था ठिकाने लगाने

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed