फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Risk of dilapidated shops collapsing during rains; letter written to SDM.

Prayagraj News: बारिश में जर्जर दुकानों के गिरने का खतरा, एसडीएम को लिखा पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Risk of dilapidated shops collapsing during rains; letter written to SDM.
फोटो परिचय नवाबगंज 03 कौड़िहार की जर्जर दुकानों का दृश्य - फोटो : Archive
कौड़िहार की 60 साल पुरानी जर्जर सरकारी दुकानों के बारिश में गिरने का खतरा है। ग्राम प्रधान रवि केसरवानी ने लिखित शिकायत कर इन दुकानों की जगह नई दुकानें बनाने की मांग की है। उन्होंने एसडीएम को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

पत्र में बताया गया किग्राम पंचायत की ये दुकानें करीब 60 साल पुरानी हैं। किसी भी समय कोई अप्रिय घटना हो सकती है। ग्राम पंचायत ने दुकानदारों को नोटिस देकर आगाह किया था। हालांकि, दुकानदार दुकानें खाली नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधान ने अधिकारियों से तत्काल पुरानी दुकानों को ध्वस्त कर नई दुकानें बनाने की मांग की है। इससे कारोबारियों की रोजी-रोटी प्रभावित नहीं होगी। सहायक विकास अधिकारी पंचायत कौड़िहार दिनेश चौरसिया ने बताया कि जिलाधिकारी की ओर जर्जर सरकारी दुकानों के संबंध में सूचना मांगी गई थी। इसका जवाब भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिशा-निर्देश मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्राम पंचायत ने दुकानदारों को कई बार नोटिस दिए लेकिन उनका पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed