फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rising questions: despite everything being decided, on whose signal the bulldozer fell silent

उठ रहे सवाल : सबकुछ तय होने के बावजूद आखिर किसके इशारे पर खामोश हुआ बुलडोजर

Tue, 14 Mar 2023 12:44 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 14 Mar 2023 12:44 AM IST
सार

माफिया अतीक अहमद के करीबियों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की कार्रवाई ठहर गई है। आखिर किसके इशारे पर बुलडोजर खामोश हो गया, इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। बुलडोजर खड़ा कराए जाने के पीछे अफसर खुल कर नहीं बोल पा रहे हैं।

विज्ञापन
Rising questions: despite everything being decided, on whose signal the bulldozer fell silent
Prayagraj News : अतीक अहमद के करीबी सफदर अली का मकान ध्वस्त करता बुलडोजर। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के करीबियों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की कार्रवाई ठहर गई है। आखिर किसके इशारे पर बुलडोजर खामोश हो गया, इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। बुलडोजर खड़ा कराए जाने के पीछे अफसर खुल कर नहीं बोल पा रहे हैं। अलबत्ता कहा जा रहा है कि उमेश पाल हत्याकांड मामले में माफिया अतीक अहमद की संपत्तियों को लेकर पीडीए एक बार फिर से होमवर्क में जुट गया है।

विज्ञापन

होली का अवकाश समाप्त होते ही बुलडोजर चलाने की पीडीए और प्रशासन की तैयारी धरी रह गई है। सोमवार प्राधिकरण में दिनभर अतीक एंड कंपनी से संबंधित फाइलें खंगाली जाती रहीं। देर शाम तक अफसरों की बैठक भी हुई। पीडीए ने माफिया के तीन दर्जन से अधिक लोगों को निशाने पर लिया है। जिनकी फाइलें कार्रवाई के लिए तैयार की जा रही हैं। कई फाइलों पर तो होली के पहले ही ध्वस्तीकरण का आदेश दिया जा चुका है, लेकिन अफसर कदम नहीं बढ़ा पा रहे हैं।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पीडीए ने खुल्दाबाद और तेलियरगंज जोन समेत कई स्थानों पर तकरीबन 37 ऐसे लोगों को चिन्हित किया है, जो अतीक की बेनामी संपत्तियों के चेहरे बने हुए हैं। अब इन लोगों पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है। सोमवार को दफ्तर खुलते ही प्राधिकरण सचिव कार्यालय में नामी-बेनामी, वैध और अवैध संपत्तियों की कुंडली खंगाली जाती रही। पूरा महकमा दिनभर फाइलें तैयार करने में लगा रहा। लिखापढ़ी दुरुस्त होते ही रडार पर आने वाले गुर्गों की संपत्तियों को गिराने के लिए पीडीए बुल्डोजर रवाना करेगा। पीडीए के सचिव अजीत कुमार ने बताया कि फाइलों पर काम चल रहा है। हम ठोस आधार मिलते ही कार्रवाई कर देंगे। एक भी अवैध-अनाधिकृत संपत्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed