फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rise in the water level of Ganga-Yamuna, increased flow towards the banks, visible effect of water released fr

प्रयागराज : गंगा-यमुना के जलस्तर में उफान, पाटों की ओर बढ़ा प्रवाह, हथिनी कुंड से छोड़े गए जल का दिख रहा असर

Wed, 12 Jul 2023 12:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Jul 2023 12:24 PM IST
सार

मंगलवार को यमुना में तेजी से जल प्रवाह बढ़ने लगा। इससे तटीय इलाकों में लोग गृहस्थी समेटने के लिए मजबूर हो गए। इस दिन गंगा का जलस्तर 77.34 मीटर रिकॉर्ड किया गया। जबकि, यमुना में प्रवाह तेजी से बढ़ने से चिंता की लकीरें खिंचने लगीं।

विज्ञापन
Rise in the water level of Ganga-Yamuna, increased flow towards the banks, visible effect of water released fr
गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गंगा-यमुना के जलस्तर में मंगलवार को तेज वृद्धि शुरू हो गई। पहाड़ों पर लगातार बारिश की वजह से जल दबाव बढ़ गया है। दोनों नदियां पाटों की ओर बढ़ गई हैं। यमुना का प्रवाह संगम से लगे अकबर के किले तक पहुंचने से तीर्थपुरोहितों और फेरी वालों की दिनचर्या पर असर पड़ गया है। इस दिन सैकड़ों दुकानदार और पुरोहित सुरक्षित स्थानों की ओर बढ़ गए। हथिनी कुंड से यमुना में छोड़ा गया 45 लाख क्यूसेक पानी यहां असर दिखाने लगा है।

विज्ञापन


मंगलवार को यमुना में तेजी से जल प्रवाह बढ़ने लगा। इससे तटीय इलाकों में लोग गृहस्थी समेटने के लिए मजबूर हो गए। इस दिन गंगा का जलस्तर 77.34 मीटर रिकॉर्ड किया गया। जबकि, यमुना में प्रवाह तेजी से बढ़ने से चिंता की लकीरें खिंचने लगीं। घाटों पर कटान भी होने लगी है। जल स्तर बढ़ने के साथ ही फाफामऊ श्मशान घाट पर निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि रेत समाधि दिए गए शव कटान की वजह से बाहर आकर गंगा में बहने न पाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed