फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rights seized by UP Bar Council Chairman

यूपी बार कौंसिल चेयरमैन के अधिकार सीज

Sun, 17 May 2020 12:58 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 May 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
Rights seized by UP Bar Council Chairman
prayagraj news - फोटो : prayagraj
बार कौंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन मिश्र ने उप्र बार कौंसिल के अध्यक्ष हरिशंकर सिंह के अधिकार सीज कर दिए हैं और उनके पद का कार्य करने पर रोक लगा दी है। बीसीआई ने उनके 14 मार्च के बाद जारी सभी आदेशों को स्थगित करते हुए उन्हें बार कौंसिल की आम सभा में रखने के निर्देश दिए हैं। 15 मई को अध्यक्ष ने 72 लाख के गबन के आरोपी सचिव राम जीत सिंह यादव का निलंबन रद्द करते हुए उन्हें बहाल कर दिया था। इस आदेश पर भी रोक लग गई है। उपाध्यक्ष देवेंद्र मिश्र नगरहा को कार्यवाहक अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया है। 
विज्ञापन


बार कौंसिल ऑफ इंडिया के सचिव श्रीमंतो सेन ने हरिशंकर सिंह को नोटिस जारी कर सदस्यों की ओर से उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों की 10 दिनों के भीतर सफाई मांगी है। हरिशंकर सिंह पर आरोप है कि उन्होंने प्राधिकार के बिना ऐसे लिपिक के जरिए संयुक्त रूप से बैंक खाता खुलवाया, जबकि ऐसा करने का अधिकार उन्हें नहीं है। इस खाते में पंजीकरण से प्राप्त लाखों रुपये जमा कराए। बिना बार कौंसिल की सहमति के निलंबित सचिव को मनमाने ढंग से बहाल कर दिया गया, जो हाईकोर्ट जज की जांच मे 72 लाख रुपये के गबन के दोषी पाए गए थे। बार कौंसिल आफ इंडिया ने इन सभी आरोपों की सफाई मांगी है। 
विज्ञापन


उप्र बार कौंसिल के 8 सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ बीसीआई चेयरमैन को पत्र लिखा था। प्रदेश के बार कौंसिल आफ इंडिया के सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी ने इस पर कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि अपने पद का दुरुपयोग कर अध्यक्ष मनमानी पर उतारू हैं। उनका कार्यकाल 8 जून को समाप्त हो रहा है, लेकिन लॉकडाउन के बहाने उन्होंने चुनाव के लिए बैठक बुलाने से इनकार कर दिया है। तत्काल कार्रवाई की जाए, जिसपर बीसीआई के अध्यक्ष मनन मिश्र ने सख्त कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed