फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Riding the track edge, then jump ahead of the train lover gave the couple

ट्रैक किनारे शादी रचाई, फिर ट्रेन के आगे कूद प्रेमी जोड़े ने दी जान

Thu, 03 Aug 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 03 Aug 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
Riding the track edge, then jump ahead of the train lover gave the couple
बारात - फोटो : डेमो प‌िक
एक प्रेमी जोड़े ने घर-परिवार की पाबंदियों से निराश होकर मौत को गले लगा लिया। मंगलवार रात दोनों घर से भागकर रामनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे और वहीं शादी रचाने के बाद ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सुबह शव मिलने पर वहां भीड़ लगी तो पुलिस पहुंची। पुलिस को रेल पटरी के बगल खड़ी बाइक के पास दो मोबाइल फोन मिले, जिनके जरिए युवक की पहचान हो गई। हालांकि, उसकी प्रेमिका का नाम-पता देर रात तक नहीं पता चला सका।
विज्ञापन


रामनाथ स्टेशन के आउटर पर सुबह लोगों ने रेल पटरी पर युवक-युवती के शव देखे तो हड़कंप मच गया। कुछ देर में सरायइनायत पुलिस पहुंची। रेल पटरी के पास ही एक बाइक खड़ी थी। उसके पास ही दो मोबाइल और दो सौ रुपये के नोट पड़े मिले। शराब की एक खाली शीशी भी थी। सिंदूर भी बिखरा दिखा। पुलिस ने बरामद मोबाइल से कॉल किए। पता चला कि दोनों मोबाइल फोन युवक के ही थे। चंदौहा गांव से आए एक परिवार ने उसकी पहचान की। वह पूर्व फौजी शेषमणि शुक्ला का पुत्र मोहित (20) था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर के मोहित ने इसी साल बीएससी की पढ़ाई पूरी की थी।
विज्ञापन


वह मंगलवार सुबह घर से निकला था। पता चला है कि रात करीब दस बजे उसने सहसों बाजार में अपने परिचित से बाइक मांगी थी। अनुमान है कि बाइक लेने के बाद वह अपनी प्रेमिका के पास पहुंचा। प्रेमिका को बाइक पर बैठाकर रामनाथपुर रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन पटरी के पास गया। वहां उसने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरकर शादी रचाई। फिर शराब पीने के बाद उसने प्रेमिका के  साथ चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने काफी कोशिश की, मगर युवती के शव की शिनाख्त देर रात तक नहीं हो सकी थी। मोहित के मोबाइल में एक युवती का नंबर सेव था, लेकिन डायल करने पर वह स्विच ऑफ बताता रहा। चर्चा रही कि मोहित के घरवालों ने उसके प्रेम संबंध का पता चलने पर उसे फटकारा था और मिलने-जुलने से मना किया इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed