{"_id":"62e988a8199b365a9928d3bb","slug":"revised-result-of-assistant-teacher-recruitment-exam-released-city-desk-news-ald3385666108","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी हो
Revised result of assistant teacher recruitment exam released
- फोटो : CITY DESK
Link Copied
जूनियर हाईस्कूल सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी करने की मांग को लेकर मंगलवार को अभ्यर्थियों ने सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बारिश के दौरान भी अभ्यर्थी डटे रहे। सचिव ने कार्यालय से बाहर आकर बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इसके बाद भी अभ्यर्थी डटे रहे। प्रदर्शनकारी छात्रों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। शाम को अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन खत्म किया।
विज्ञापन
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) की ओर से जूनियर हाईस्कूलों के लिए सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा अक्तूबर 2021 में कराई गई थी। नवंबर में परिणाम जारी हुआ लेकिन इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों ने परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाया। इसके बाद कोर्ट चले गए। कोर्ट के आदेश पर पीएनपी ने पुनर्मूल्यांकन कराया। लेकिन अभी परिणाम घोषित नहीं हुआ है। मंगलवार को बड़ी संख्या में पीएनपी कार्यालय पहुंचे अभ्यर्थी संशोधित परिणाम की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया। प्रदर्शन में ज्ञानवेंद्र सिंह, राहुल, राजेश कुमार आदि अभ्यर्थी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।