फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Review Officer exam paper leaks!

समीक्षा अधिकारी परीक्षा का पेपर भी लीक!

Sat, 03 Dec 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 03 Dec 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
Review Officer exam paper leaks!
पीसीएस प्री का रिजल्ट
आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने 27 नवंबर को उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग इलाहाबाद द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक होने की बात कहते हुए एसएसपी मंजिल सैनी को एफआईआर दर्ज कराने के लिए पत्र लिखा है। इसी प्रकार की शिकायतें परीक्षार्थियों ने भी की हैं।
विज्ञापन


आईजी रूल्स एंड मैनुअल्स ठाकुर का कहना है कि आबकारी पेपर लीक प्रकरण में एफआईआर दर्ज होने की जानकारी के बाद उपरोक्त परीक्षा में शामिल कई अभ्यर्थियों ने उनसे मुलाकात कर व्हाट्सएप पर पेपर लीक होने की जानकारी दी थी। अभ्यर्थियों ने परीक्षा की दूसरी पाली में दोपहर ढाई से साढ़े तीन बजे तक आयोजित सामान्य हिंदी और प्रथम पाली में सुबह साढ़े नौ से साढे़ ग्यारह बजे तक होने वाला सामान्य अध्ययन का पेपर भी लीक होने की बात कही। एक अभ्यर्थी ने अपने मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप पर आए पेपर लीक से संबंधित कई मैसेज दिखाए। यह मैसेज 27 नवंबर को दोपहर 14.23 बजे के हैं। दो मैसेज प्रथम पाली के सामान्य अध्ययन के पेपर का अंश थे जबकि तीन मैसेज दूसरी पाली के हिंदी के पेपर से संबंधित हस्तलिखित उत्तर के थे। इन तीन मैसेज में पहले मैसेज में 15, दूसरे में 25 और तीसरे में आठ प्रश्न के उत्तर हाथ से लिखे हुए थे।

विज्ञापन

 

जिस अभ्यर्थी के मोबाइल फोन पर मैसेज आए थे, उसने बताया कि परीक्षा केंद्र पर पास ही खड़े एक अनजान अभ्यर्थी ने उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज मंगाए थे। अनजान अभ्यर्थी ने परीक्षा में आने वाले प्रश्नों के उत्तर मंगाने की बात कही। दोपहर सवा दो बजे तक मैसेज न आने पर उक्त अभ्यर्थी मोबाइल फोन स्विच ऑफ करके परीक्षा देने चला गया। परीक्षा के बाद चार बजे उसने अपना मोबाइल फोन खोला तो व्हाट्सएप पर प्रश्न व उनके हस्तलिखित उत्तर के पांच मैसेज रिसीव हुए। पहले उक्त अभ्यर्थी फंसने के डर से घबरा गए और किसी से चर्चा नहीं की। आबकारी परीक्षा लीक प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज करने के कोर्ट के आदेश का पता चलते ही उन्होंने आईजी अमिताभ ठाकुर से संपर्क किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ठाकुर के पास जो अभ्यर्थी आए थे उनमें एक का चयन समीक्षा अधिकारी 2014 परीक्षा में हो चुका है और वर्तमान में वह इस पद पर कार्यरत भी है। अभ्यर्थियों ने पुलिस को हर तरह से सहयोग देने का वादा किया है।


इसी प्रकार की शिकायतें परीक्षार्थियों ने भी की हैं। उनका आरोप है कि परीक्षा से पहले ही दोनों पालियों का पेपर और उसका साल्व सोशल साइट पर वायरल हो गया था। प्रतियोगियों का दावा है कि जिस परीक्षार्थी के व्हाट्स एप पर पेपर और उसका हल भेेजा गया, उसी के मोबाइल से किसी अन्य ने स्क्रीन शॉट लेकर उसको वायरल कर दिया है। वायरल पेपर के ऊपर 27 नवंबर और सुबह एवं दोपहर की परीक्षा का समय भी दर्ज है।  भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के सह संयोजक कौशल सिंह का कहना है कि उनके पास वायरल हुआ स्क्रीन शॉट आया है। प्रतियोगी आरओ-एआरओ परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर बड़े पैमाने पर सोमवार सुबह 11 बजे लोक सेवा आयोग का घेराव करेंगे।



परीक्षा पूरी होने के बाद अभी तक इस संबंध में आयोग के पास कोई शिकायत नहीं आई है। पुलिस के पास पर्चा आउट होने की शिकायत आई है तो वह उसकी जांच करेगी। - अटल कुमार राय, सचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed