{"_id":"5cc7473fbdec22075e0753a2","slug":"revenue-inspector-beaten-to-eleven-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व निरीक्षक को पीटकर छीने ग्यारह हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व निरीक्षक को पीटकर छीने ग्यारह हजार
Tue, 30 Apr 2019 12:19 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घूरपूर में जिला पंचायत राजस्व निरीक्षक से मार-पीटकर करके उनसे नकदी छीन ली गई। भुक्तभोगी ने घूरपुर थाने पहुंचकर एक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। भुक्तभोगी राजस्व निरीक्षक विपिन बिहारी लाल गुप्ता निवासी करछना ने पुलिस को बताया कि सोमवार को अवैध वसूली की शिकायत पर वह भीटी मार्ग पर चेकिंग के लिए गए थे।
वहां मौजूद लोगों से लीज होल्डर के बारे में जब पूछताछ कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और गाली-गालौच शुरू कर दी। जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तब उन लोगों ने गाड़ी के शीशे तोड़ने की कोशिश की। इसी बीच एक व्यक्ति ने उसे खींचकर गाड़ी से उतार लिया और जेब में वसूली से मिले 11,220 रूपये छीन लिए। उन्होंने वहीं से डायल-100 को सूचना दी।
मदद न मिलने पर किसी तरह बचकर वह घूरपूर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। भुक्तभोगी ने लीज होल्डर अजय कुमार पटेल निवासी चितौरी को नामजद करने के अलावा आठ अज्ञात लोगोें के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।