फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Revealed: The kingpin had set up a studio for digital arrest fraud and gave it the look of a police office.

खुलासा : डिजिटल अरेस्ट से ठगी के लिए सरगना ने बना रखा था स्टूडियो, पुलिस कार्यालय का दिया था लुक

Tue, 14 May 2024 06:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 14 May 2024 06:15 AM IST
सार

यह खुलासा पुलिस की जांच पड़ताल में हुआ है। अफसर की पत्नी ने भी पुलिस को बताया था कि उनसे पहले कूरियर कंपनी का कर्मचारी और फिर पुलिस अफसर बनकर एक व्यक्ति ने बात की। उसने खुद को डीसीपी साइबर क्राइम मुंबई बताया।

विज्ञापन
Revealed: The kingpin had set up a studio for digital arrest fraud and gave it the look of a police office.
साइबर क्राइम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जार्जटाउन में रिटायर आईएफएस की पत्नी काकोलीदास गुप्ता को डिजिटल अरेस्ट कर 1.48 लाख की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना ने दिल्ली में स्टूडियो बना रखा था। इस स्टूडियो को उसने पुलिस कार्यालय जैसा लुक दिया हुआ था। यहीं से वीडियो कॉल कर वह लोगों काे डरा-धमकाकर रुपये ऐंठता था। इसी स्टूडियो से अफसर की पत्नी को भी कॉल किया गया था।

विज्ञापन


यह खुलासा पुलिस की जांच पड़ताल में हुआ है। अफसर की पत्नी ने भी पुलिस को बताया था कि उनसे पहले कूरियर कंपनी का कर्मचारी और फिर पुलिस अफसर बनकर एक व्यक्ति ने बात की। उसने खुद को डीसीपी साइबर क्राइम मुंबई बताया। सूत्रों के मुताबिक जांच में यह बात सामने आई है कि गिरोह के सरगना देव रॉय ने द्वारका सेक्टर आठ नई दिल्ली में साइबर ठगी के लिए अपने घर में स्टूडियो बना रखा था।
विज्ञापन


इस स्टूडियो को उसने पुलिस कार्यालय जैसा लुक दिया। साइबर ठगी का शिकार बनाए गए व्यक्ति को वह इसी स्टूडियो से वीडियो कॉल करता था। जिससे वह व्यक्ति उसके झांसे में आ जाता था। फिलहाल देव की तलाश जारी है। पूर्व में जेल भेजे गए चार आरोपियों में शामिल उसके बेटे से पूछताछ में पुलिस को पता चला था कि देव नेपाल भाग गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैरजमानती वारंट जारी कराने की तैयारी
 

ठग गिरोह के सरगना देव रॉय के खिलाफ पुलिस जल्द ही गैर जमानती वारंट भी जारी करा सकती है। दरअसल, खुलासे के बाद भी अब तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में दिल्ली भी गई थी, लेकिन वह नहीं मिला। ऐसे में जल्द ही उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कराया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed