{"_id":"576449384f1c1b4c0511c11e","slug":"revathi-who-became-mp-for-the-city-a-warm-welcome","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद बन नगर पहुंचे रेवती का जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद बन नगर पहुंचे रेवती का जोरदार स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 18 Jun 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
रेवती रमण सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं नवनिर्वाचित राज्य सभा सांसद रेवती रमण सिंह का शुक्रवार जोरदार स्वागत हुआ। राज्यसभा सदस्य बनने के बाद पहली बार इलाहाबाद पहुंचने पर रेवती के स्वागत में काफी संख्या में कार्यकर्ता लालगोपालगंज में पहुंच गए। लालगोपालगंज, मंसूराबाद, दहियांवा, नवाबगंज, कौड़िहार, मलकिया, फाफामऊ, तेलियरगंज सहित सैकड़ों स्थानों पर स्वागत द्वार भी बनाए गए। शहर पहुंचने पर रेवती ने सिविल लाइंस स्थित लोहिया चौराहे पर डॉ. राम मनोहर लोहिया की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कार्यालय में सांसद को 101 किलो की माला पहनाई गई।
जार्जटाउन स्थित सपा के जिला कार्यालय पर आयोजित अभिनंदन समारोह में नवनिर्वाचित सांसद रेवती रमण सिंह ने अपने संबोधन में सपा मुखिया श्री मुलायम सिंह यादव एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। रेवती ने बूथ स्तर पर पार्टी को गतिशील और मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष कृष्ण मूर्ति सिंह यादव ने रेवती को विकास पुरुष बताया।
स्वागत समारोह में नगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन, केके श्रीवास्तव, नरेंद्र सिंह, एमएलसी वासुदेव यादव, विधायक गामा पांडेय, जोखू लाल यादव, धर्मराज सिंह पटेल, रमेश मिश्र मेसू, दुर्गा गुप्ता, विनोद चंद्र दुबे, विजय वैश्य, विनय कुशवाहा, दान बहादुर मधुर, राजेश पांडेय, मनु कक्कड़ आदि मौजूद रहे। पार्टी कार्यालय पर जमकर आतिशबाजी भी की गयी। उधर मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की ओर से रेवती रमण को अच्छे लाल यादव, जमील अहमद आदि की मौजूदगी में 101 किलो की माला पहनाई गई।