फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   retired workstation employees will get increased pension arrears

सेवानिवृत्ति वर्कचार्ज कर्मचारियों को मिलेगा बढ़ी हुई पेंशन, एरियर

Sun, 01 Mar 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
retired workstation employees will get increased  pension arrears
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सेवानिवृत्त वर्कचार्ज कर्मचारियों का विवरण मांगा गया है। सेवानिवृत कर्मचारियों को तीन वर्ष से बढ़ी हुई पेंशन और बकाया एरियर दिया जाना है। यहां पर ऐसे कर्मचारियों की संख्या 121 बताई बताई जा रही है।
विज्ञापन

विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले वर्कचार्ज कर्मचारियों ने पेंशन दिए जाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर (प्रेम सिंह व अन्य बनाम प्रदेश सरकार) की थी। वर्कचार्ज कर्मचारियों का तर्क था कि उन्हें 2011 में नियमित किया गया। सरकार इस वजह से उन्हें पुरानी (2005) पेंशन का लाभ नहीं दे रही है जबकि वे विभाग में 1990 केपहले से काम कर रहे हैं। कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला कर्मचारियों केपक्ष में देते हुए पेंशन देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

कोर्ट केआदेश केबाद विभाग ने सभी वर्कचार्ज कर्मचारियों (सेवानिवृत और कार्यरत) कर्मचारियों का विवरण मांगा है। प्रयागराज में वर्कचार्ज कर्मचारियों की कुल संख्या 475 है जबकि इसमें 121 सेवानिवृत्त हो चुके हैं। प्रदेश में यह आंकड़ा 3761 है। पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता हिमांशु मित्तल का कहना है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यहां भी वर्कचार्ज कर्मचारियों का विवरण भेजा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed