{"_id":"60a92cafd6542130b430fb63","slug":"retired-district-judge-santosh-kumar-appointed-as-new-member-of-uppsc","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त जिला जज संतोष कुमार यूपीपीएससी के नए सदस्य नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त जिला जज संतोष कुमार यूपीपीएससी के नए सदस्य नियुक्त
Sat, 22 May 2021 09:39 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 22 May 2021 09:39 PM IST
सार
- आयोग के अध्यक्ष ने शपथ दिलाकर ग्रहण कराया पदभार
- आयोग में सदस्यों के कुल आठ पद, अब केवल एक पद खाली
विज्ञापन
uppsc
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेवानिवृत्त जनपद न्यायाधीश संतोष कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के सदस्य का पदभार ग्रहण कर लिया। उनके ज्वाइन करने के साथ ही आयोग में सदस्यों की संख्या बढक़र सात हो गई है। अब सदस्य का केवल एक पद रिक्त रह गया है। पूरी उम्मीद है कि एक माह के भीतर आयोग को आठवां सदस्य भी मिल जाएगा।
कुशीनगर से अवकाश प्राप्त जनपद न्यायाधीश संतोष कुमार श्रीवास्तव मूलत: बलिया के रहने वाले हैं। वाराणसी में भी उनका घर है। यूपीपीएससी के अध्यक्ष संजय श्रीनेत ने संतोष कुमार श्रीवास्तव को आयाोग के सदस्य के रूप में शपथ दिलाकर पदभार ग्रहण कराया। उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल ने आयोग का सदस्य नियुक्त होने पर संतोष कुमार श्रीवास्तव को शुभकामनाएं दीं हैं। यूपीपीएससी में सदस्य के आठ पद हैं। अप्रैल 2021 में सदस्य पीके सिंह का कार्यकाल पूरा होने के बाद सदस्य का पद एक माह से खाली था।
पीके सिंह भी उच्च न्यायिक सेवा से रिटायर होने के बाद आयोग के सदस्य बनाए गए थे। उनका कार्यकाल पूरा होने से पहले सदस्य का एक अन्य पर भी रिक्त था। ऐसे में संतोष कुमार श्रीवास्तव के ज्वाइन करने से पूर्व सदस्य के दो पद खाली चल रहे थे। अब सदस्यों की संख्या बढक़र सात हो गई है। आठवें सदस्य की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। एक माह के भीतर आयोग को आठवां सदस्य भी मिलने की उम्मीद है और इसके बाद अयोग में सदस्यों की संख्या पूरी हो जाएगी।