प्रयागराज : चलती कार में दिल का दौरा पड़ने से जान गंवाने वाले सेवा निवृत्त कर्नल को तिंरगे में अंतिम विदाई
सेवानिवृत्त एयरफोर्स के कर्नल दलजीत सिंह की मौत राह चलते ही हो गई थी. कुछ देर के लिए लोगों ने इसे हादसा समझा और चालक की लापरवाही मानी, लेकिन जब मौके पर पहुंचे तो गाड़ी चला रहे दलजीत अचेत थे।
विस्तार
राह चलते दिल का दौरा पड़ने से जान गंवाने वाले सेवानिवृत्त कर्नल दलजीत सिंह को शुक्रवार को एयर फोर्स की ओर से सम्मान के साथ विदाई दी गई। करेली में गर्भवती पत्नी के लिए नारियल पानी खरीदने के लिए कार से जाते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। चलती कार में हार्ट अटैक की वजह से उनकी कार कई गाड़ियों से टकराते हुए खड़ी हो गई थी। उन्हें निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।
एयरफोर्स में कर्नल के पद से सेवानिवृत्त दलजीत की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शुक्रवार को एयरफोर्स के अफसर करेली स्थित उनके घर पर पहुंचे। वहां पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेट कर पुष्प चक्र अर्पित किया गया। दोपहर बाद दलजीत सिंह का अंतिम संस्कार मीरापुर स्थित ककरहा घाट पर किया गया।
अस्पताल में सेवा निवृत्त कर्नल की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी अंकिता और इकलौती बेटी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बता दें कि 40 वर्षीय सेवानिवृत्त एयरफोर्स कर्मी को कल कार चलाते समय हार्ट अटैक आ गया था। जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता हूं। उनकी मौत हो चुकी थी। पिछले साल ही वायुसेना से उसने रिटायरमेंट लिया। उसकी एक 10 वर्ष की बेटी है। वात्सल्य अस्पताल के निदेशक डॉ. बीबी अग्रवाल ने बताया कि जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तबतक बहुत देर हो चुकी थी। ईसीजी कराने पर पता चला कि पहले ही उनकी सांसें थम चुकी थीं।