फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Retired army personnel lured a girl with biscuits and attempted to dushkarm

Prayagraj : सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी ने बिस्किट का लालच देकर बच्ची से किया दुष्कर्म का प्रयास

Thu, 02 Apr 2026 02:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Apr 2026 02:54 PM IST
सार

धूमनगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली आठ साल की बच्ची से बुधवार को दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आरोप है सेना से सेवानिवृत्त आरोपी ने बच्ची को बिस्कुट का लालच देकर घिनौनी हरकत को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Retired army personnel lured a girl with biscuits and attempted to dushkarm
दुष्कर्म। - फोटो : साेशल मीडिया।

विस्तार

धूमनगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली आठ साल की बच्ची से बुधवार को दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आरोप है सेना से सेवानिवृत्त आरोपी ने बच्ची को बिस्कुट का लालच देकर घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। धूमनगंज पुलिस ने आरोपी प्रभु नारायण सिंह (50) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

मूलरूप से गाजीपुर के थाना गहमर का रहने वाला प्रभु नारायण धूमनगंज में किराना की दुकान चलाता है। बुधवार को क्षेत्र की एक बच्ची दुकान पर सामान लेने गई थी, लेकिन जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो उसकी मां दुकान पर पहुंच गई। उन्हें दुकान का शटर बंद मिला, जिसे खटखटाने पर वह खोला गया तो बच्ची अंदर मिली। शोर-शराबे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। दुकानदार प्रभु नारायण सिंह की पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

विज्ञापन

घटना से नाराज लोगों ने एफआईआर दर्ज किए जाने में देरी पर थाने में हंगामा किया। हालांकि, पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर किसी तरह मामला शांत कराया और बच्ची के घरवालों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। आरोपी प्रभु नारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed