{"_id":"5e2b45d58ebc3e4b5d6745bd","slug":"results-of-two-big-examinations-will-come-in-a-month-allahabad-news-ald2666568143","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह में आएंगे दो बड़ी परीक्षाओं के परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह में आएंगे दो बड़ी परीक्षाओं के परिणाम
Sat, 25 Jan 2020 01:32 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
Results of two big examinations will come in a month
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) एक माह के भीतर दो बड़ी परीक्षाओं के परिणाम जारी करने जा रहा है। इनमें आरओ/एआरओ-2017 का अंतिम चयन परिणाम और पीसीएस-2019 की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट शामिल है।
विज्ञापन
आरओ/एआरओ-2017 की प्रारंभिक परीक्षा आठ अप्रैल 2018 और मुख्य परीक्षा फरवरी-2019 में आयोजित की गई थी। एआरओ अभ्यर्थियों का टाइप टेस्ट भी हो चुका है। अब आयोग ने उन अभ्यर्थियों को 29 जनवरी तक अपनी बात रखने का मौक दिया है, जिन्होंने अपना अभ्यर्थन निरस्त कराने के लिए आयोग में आवेदन दिया है। ऐसे में 29 जनवरी के बाद आयोग किसी भी दिन इस परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम जारी कर सकता है। इसके तहत आरओ/एआरओ के 809 पदों पर चयन होना है।
विज्ञापन
उधर, पिछले साल 15 दिसंबर को हुई पीसीएस-2019 की प्रारंभिक परीक्षा की उत्तरकुंजी पर आपत्ति लेने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आपत्तियों का निस्तारण भी लगभग पूरा हो चुका है। पीसीएस-2019 का विज्ञापन 308 पदों पर भर्ती के लिए जारी हुआ था। कुछ दिनों पूर्व 185 नए पदों का अधियाचन भी आयोग को मिल गया, जिनमें नायब तहसीलदार के 150 एवं बीडीओ के 35 पद शामिल हैं। अब कुल 494 पदों पर भर्ती होनी है। इस परीक्षा का रिजल्ट भी आयोग जल्द जारी करने की तैयारी में है।
विज्ञापन