फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Results of 80 posts of diet spokesperson declared

डायट प्रवक्ता के 80 पदों का रिजल्ट घोषित

Sat, 31 Aug 2019 07:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
Results of 80 posts of diet spokesperson declared
Results of 80 posts of diet spokesperson declared
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शनिवार को डायट प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा के 80 पदों का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया। श्रेष्ठता क्रम में जारी की गई चयनितों की मुख्य सूची में संदीप कुमार राय का नाम सबसे ऊपर है जबकि, प्रमोद कुमार सिंह को दूसरा और शशांक को तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, इसकी इकाइयों, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा के रिक्त 80 पदों पर सीधी भर्ती के लिए इंटरव्यू आठ से 21 अगस्त तक विभिन्न तिथियों में आयोजित किया गया। 80 पदों में 40 पद अनारक्षित, 22 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 17 पद अनुसूचित जाति एवं एक पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। इंटरव्यू पूरा होने के 10 दिन बाद ही आयोग ने अंतिम चरण परिणाम जारी कर दिया, जो आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार क्षैतिज आरक्षण के तहत डीएफएफ और भूतपूर्व सैनिक का कोई अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं है एवं पीएच (पीडी) श्रेणी का मात्र एक अभ्यर्थी उपलब्ध है, जिसका यथा स्थान चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed