{"_id":"06e497660141be189ba304bfd20e71f0","slug":"result-of-cbse-12th-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट आज
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Mon, 25 May 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बारहवीं की परीक्षा का परिणाम 25 मई को घोषित किया जाएगा। बोर्ड की ओर से परिणाम की घोषणा 11 बजे की जाएगी। सीबीएसई की ओर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बागपत, शामली, बिजनौर, मथुरा, एटा, हाथरस, अलीगढ़, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं बरेली सहित 19 जिलों को छोड़कर प्रदेश के 53 जिलों का परीक्षा परिणाम इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय से जारी किया जाएगा।
सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी पीयूष कुमार शर्मा ने बताया कि 2015 की बोर्ड परीक्षा में कुल 92 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। परीक्षा परिणाम अमर उजाला की वेबसाइट www.amarujala.com, www.results.amarujala.com पर देख सकते हैं।
10वीं का परिणाम 27 मई को
सीबीएसई की ओर से दसवीं का परीक्षा परिणाम 27 मई को घोषित किया जाएगा। दसवीं की परीक्षा में कुल 1.19 लाख परीक्षार्थी शामिल हैं, इसमें 78 हजार परीक्षार्थी स्कूल बेस्ड एवं 41 हजार परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं।