फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Result: Allahabad University has released the Crate Level-1 result

Result : इलाहाबाद विवि ने जारी किया क्रेट लेवल-1 का परिणाम

Mon, 04 Jul 2022 11:00 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Result: Allahabad University has released the Crate Level-1 result
इविवि ने जारी किया क्रेट लेवल-1 का परिणाम
विज्ञापन

0 नौ विषयों को छोड़ बाकी 31 विषयों का आया रिजल्ट
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में पीएचडी प्रवेश के लिए संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट)-2021 की लेवल-1 परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया। इविवि ने 40 में से 31 विषयों का परिणाम जारी किया है, जबकि नौ विषयों का रिजल्ट घोषित नहीं किया है। परीक्षा परिणाम इविवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
इविवि एवं संघटक कॉलेजों में 40 विषयों में पीएचडी की 614 सीटों पर प्रवेश के लिए 29 मई को शहर के छह केंद्रों में क्रेट का आयोजन किया गया था, जिसमें 4118 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा 300 अंकों की थीं। 50 फीसदी अंक पाने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों और 45 फीसदी तक अंक पाने वाले ओबीसी, एससी, एसटी एवं पीएच वर्ग के अभ्यर्थियों को लेवल-2 के तहत होने वाले इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया है। इविवि ने जिन नौ विषयों का परिणाम जारी नहीं किया है, उनमें रसायन विज्ञान, कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, अंग्रेजी, भूगोल, हिंदी, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास, राजनीति विज्ञान, संस्कृत एवं समाजशास्त्र विषय शामिल हैं। क्रेट की चेयरमैन प्रो. नीलम यादव के अनुसार इन विषयों का परिणाम भी शीघ्र जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

00
चित्रकला की प्रयोगात्मक परीक्षा सात को
प्रयागराज। प्रयाग महिला विद्यापीठ डिग्री कॉलेज की चित्रकला विषय की बीए प्रथम वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षा सात जुलाई को सुबह 10 बजे से होगी। विभागाध्यक्ष डॉ. जूही शुक्ला के अनुसार छात्राएं निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक उपकरणों एवं सामग्री के साथ उपस्थित हों। छात्राओं को अपने साथ आधार कार्ड एवं एडमिट कार्ड की स्वहस्ताक्षरित फोटोकॉपी भी लानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed