फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Restaurant workers clashed, one in critical condition in knife attack

रेस्टोरेंट कर्मचारी आपस में भिड़े, चाकू से हमले में एक की हालत नाजुक, आरोपी फरार

Mon, 16 Aug 2021 11:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Aug 2021 11:01 PM IST
सार

मेडिकल कॉलेज चौराहे के पास स्थित केशरवानी चाट भंडार में काम करने वाले दो कर्मचारी सोमवार शाम आपस में भिड़ गए। इस दौरान 20 वर्षीय पवन को चाकू मार दिया गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Restaurant workers clashed, one in critical condition in knife attack
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेडिकल कॉलेज चौराहे के पास स्थित केशरवानी चाट भंडार में काम करने वाले दो कर्मचारी सोमवार शाम आपस में भिड़ गए। इस दौरान 20 वर्षीय पवन को चाकू मार दिया गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज केपास केशरवानी चाट भंडार है। यहां पवन निवासी छीतपुर केसाथ ही जयदीप नाम का कर्मचारी  काम करता है। सोमवार शाम पवन ने झाड़ू लगाने को कहा तो उसने इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि पवन पर चाकूसे हमला कर दिया गया जिससे उसके पेट में जख्म हो गया। अन्य कर्मचारी दौड़े तो आरोपी भाग निकला। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल को एसआरएन में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed