फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   restaurant near Subhash intersection the students of the medical college raged on the beating of the fellow

प्रयागराज : सुभाष चौराहे के पास रेस्टोरेंट में जमकर बवाल, साथी की पिटाई पर भड़के मेडिकल कॉलेज के छात्र

Sun, 05 Dec 2021 11:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Dec 2021 11:58 PM IST
सार

घटना 9.30 बजे रात की है। सुभाष चौराहे पर स्थित पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर ही एक रेस्टोरेंट है। रविवार को भी यहां लोग जुटे थे। उधर, मेडिकल कॉलेज का एक छात्र भी दोस्तों संग यहां बर्थडे मनाने पहुंचा था।

विज्ञापन
restaurant near Subhash intersection the students of the medical college raged on the beating of the fellow
Prayagraj News : सिविल लाइंस स्थित होटल में मारपीट और हंगामे के बाद जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे के पास पुलिस चौकी से कुछ दूर पर स्थित रेस्टोरेंट में जमकर बवाल हुआ। यहां दो गुटों में भिड़ंत के बाद एक पक्ष ने भीतर घुसकर मारपीट शुरू कर दी और जमकर तोड़फोड़ भी की। मामले में एक पक्ष मेडिकल कॉलेज के छात्रों का था जिन्होंने साथी को पीटने का आरोप लगाकर हंगामा भी किया। बड़ी संख्या में छात्रों के जमावड़े की सूचना पर हड़कंप मच गया और कई थानों की फोर्स पहुंच गई। बाद में किसी तरह मामला शांत कराया गया। पुलिस देर रात तक किसी भी पक्ष से कोई तहरीर मिलने की बात से इंकार करती रही।

विज्ञापन

restaurant near Subhash intersection the students of the medical college raged on the beating of the fellow
Prayagraj News : सिविल लाइंस स्थित होटल में मारपीट और हंगामे के बाद जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : प्रयागराज
घटना 9.30 बजे रात की है। सुभाष चौराहे पर स्थित पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर ही एक रेस्टोरेंट है। रविवार को भी यहां लोग जुटे थे। उधर, मेडिकल कॉलेज का एक छात्र भी दोस्तों संग यहां बर्थडे मनाने पहुंचा था। इसी दौरान उनका किसी बात को लेकर रेस्टोरेंट में मौजूद कुछ युवकों से विवाद हो गया। उसने सूचना दी तो मेडिकल कॉलेज के सैकड़ों छात्र पहुंचकर हंगामा करने लगे। इस दौरान रेस्टोरेंट कर्मचारियों से मारपीट और तोड़फोड़ भी की गई। उधर, छात्रों का भारी जमावड़ा देख कर्मचारियों ने खुद को रेस्टोरेंट के भीतर बंद कर लिया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

restaurant near Subhash intersection the students of the medical college raged on the beating of the fellow
Prayagraj News : सिविल लाइंस स्थित होटल में मारपीट और हंगामे के बाद जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : प्रयागराज
मामला मेडिकल छात्रों का था, ऐसे में कई थानों की फोर्स मौके पर बुला ली गई। सिविल लाइंस के साथ ही खुल्दाबाद, कोतवाली थाने की फोर्स भी आ गई। मेडिकल छात्र साथी को रेस्टोरेंट में बंद कर पीटने का आरोप लगा रहे थे। पूछताछ में कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि मेडिकल छात्रों ने भीतर घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ की। पुलिस ने किसी तरह छात्रों को समझाया तब जाकर मामला शांत हुआ। सीओ सिविल लाइंस संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed