फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Response summoned for delay in stating type test

टाइप टेस्ट का फांट बताने में देरी पर जवाब तलब

Wed, 12 Feb 2020 01:57 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 12 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Response summoned for delay in stating type test
court - फोटो : prayagraj
लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड बी परीक्षा 2019 में हिंदी टाइप टेस्ट के छह दिन पहले टाइप का फांट बताने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। कोर्ट ने इस पर राज्य सरकार व आयोग से जवाब मांगा है। याचिका की सुनवाई तीन मार्च को होगी।
विज्ञापन


प्रयागराज के राहुल कपूर की याचिका पर न्यायमूर्ति एम के गुप्ता सुनवाई कर रहे हैं। याची के अधिवक्ता अंकुर शर्मा का कहना है कि नौ महीने पहले भर्ती विज्ञापन निकाला गया। उस समय यह नहीं बताया गया था कि टाइप टेस्ट किस फांट में होगा।
विज्ञापन


टेस्ट से मात्र छह दिन पहले बताया गया कि टाइप टेस्ट कृति देव 10 फांट में होगा। याची ने मंगल फांट का अभ्यास किया है। आयोग ने 13 पदों का परिणाम घोषित कर दिया है। कोर्ट ने प्रकरण को विचारणीय मानते हुए हुए कहा है कि घोषित परिणाम याचिका के निर्णय पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed