{"_id":"61cf454606e444779c2fbfd7","slug":"resolve-to-make-city-west-an-ideal-assembly-allahabad-news-ald323928212","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर पश्चिमी को आदर्श विधानसभा बनाने का है संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर पश्चिमी को आदर्श विधानसभा बनाने का है संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर पश्चिमी को आदर्श विधानसभा बनाने का है संकल्प
0 सिद्धार्थ नाथ ने गांवों का निरीक्षण कर किया जनसंवाद
प्रयागराज। सूबे के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शुक्रवार को शहर पश्चिमी विधानसभा के तमाम गांवों का निरीक्षण कर वहां लोगों से जनसंवाद किया। यहां उन्होंने कहा कि शहर पश्चिमी विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाने के लिए वह कृत संकल्पित हैं। कहा कि वर्ष 2017 के पहले जब वे इस क्षेत्र में आए तो यहां लूट, अपहरण जैसी घटनाएं आम थी। तब इस समूचे क्षेत्र में न सड़क थी और न ही बिजली की व्यवस्था।
सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि बीते पांच वष में डबल इंजन की सरकार ने इस पूरे विधानसभा की तस्वीर ही बदल दी है। कहा कि ग्रामीणों को विकास से जोड़ने का वादा पूरा किया गया। जनसंवाद कार्यक्रम में उन्होंने स्थानीय निवासी राजेंद्र पासी, सचिन पाल व सोनू कुशवाहा से पूछा क्या उनके क्षेत्र में कुछ बदलाव हुआ तो जवाब मिला कि अब कोई बहन बेटियों की अस्मत से खिलवाड़ नहीं करता। जमीनों पर भी कब्जा करने कोई नहीं आता। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस भी अब उनकी सुनती है। सावित्री नाम की महिला ने कहा कि क्षेत्र में अब सड़कें अच्छी हो गई हैं। इस दौरान सिद्धार्थ नाथ ने महिलाओं से संगठित होकर स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कार्य करने का भी आह्वान किया। इस मौके पर दीना नाथ कुशवाहा, पवन श्रीवास्तव, राम लोचन साहू, राजू राय, सुनील निषाद, दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो