फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   resolution for the liberation of Mathura-Kashi will be passed in the Saint Conference on the sands of Sangam

धर्म संसद : संगम की रेती पर संत सम्मेलन में पारित होगा मथुरा-काशी की मुक्ति का प्रस्ताव

Wed, 03 Jan 2024 11:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 Jan 2024 11:51 AM IST
सार

माघ मेले में काशी और मथुरा मंदिर परिसर की भूमि को भी मुक्त कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। संतों ने कहा कि दोनों स्थानों पर मुगलों के प्रतीक चिन्ह मिटाने पर विचार विमर्श किया जाएगा। 

विज्ञापन
resolution for the liberation of Mathura-Kashi will be passed in the Saint Conference on the sands of Sangam
मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद के माघ मेला शिविर का मंगलवार को परेड ग्राउंड में भूमि पूजन करने के बाद काशी-मथुरा की मुक्ति की जमीन तैयार की गई। संघ और विहिप के पदाधिकारियों की मौजूदगी में राम मंदिर तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य स्वामी वासुदेवानंद ने माघ मेले में 11 फरवरी को होने वाले संत सम्मेलन की रूपरेखा पर चर्चा की। इस संत सम्मेलन से पहले विहिप के मार्गदर्शक मंडल की बैठक होगी।

विज्ञापन


उनका इशारा था कि अयोध्या को तो मुक्त करा लिया गया, लेकिन अब इसी माघ मेले में काशी-मथुरा को मुक्त कराना बाकी है। ऐसे में काशी-मथुरा की मुक्ति के प्रस्तावों को संत सम्मेलन में पारित कराने के संकेत दिए गए। माघ मेले में होने वाले कार्यक्रमों में सात जनवरी को मातृशक्ति सम्मेलन होगा। इसी तरह 10 फरवरी को मार्गदर्शक मंडल की बैठक होगी। इसी तरह 11 फरवरी को संत सम्मेलन होगा।

विज्ञापन

कई अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा


श्रीराम जन्मभूमि पर विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालु भी प्रयागराज आएंगे। संतों के सानिध्य में धर्मांतरण, गो हत्या, लव जिहाद जैसे विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया जाएगा। कहा गया कि इस बार के शिविर में दासता के अनेक चिह्नों और प्रतीकों को मिटाने पर चर्चा होगी।


इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक (पूर्वी उत्तर प्रदेश) अनिल,विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के संगठन मंत्री नितिन,आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक मुनेश, विहिप के काशी प्रांत अध्यक्ष कविंद्र प्रताप सिंह, प्रांत मंत्री कृष्ण गोपाल, विभाग प्रचारक आदित्य, प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, अजय गुप्ता, विनोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रविंद्र मोहन गोयल, विभाग संगठन मंत्री अंशुमान, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महानगर मंत्री सत्य प्रकाश मिश्रा बबलू, आचार्य हरिकृष्ण शुक्ला, महंत यमुना पुरी, महापौर गणेश केसरवानी, फलाहारी आश्रम के महंत रामरतन दास,पूर्व मंत्री डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौर, किन्नर अखाड़ा से कौशल्या नंग गिरि टीना मां, राजकुमार दास मौजूद थे। भूमि पूजन के बाद बांध के पास सेवा बस्ती में अक्षत देकर राम जन्मभूमि के दर्शन के लिए आमंत्रण भी दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed