{"_id":"699a176b1a6f188e53069a0a","slug":"reshma-won-gold-in-the-10-km-walk-race-naini-news-c-407-1-ggp1011-11423-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: 10 किमी वॉक रेस में रेशमा ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: 10 किमी वॉक रेस में रेशमा ने जीता गोल्ड
Sun, 22 Feb 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
गोल्ड मेडल के साथ रेशमा पटेल। स्वयं
यूथ ओलंपियन इंद्रजीत की छोटी बहन रेशमा पटेल ने शनिवार को चंडीगढ़ में चल रहे 13वीं इंडियन ओपन वॉक रेस प्रतियोगिता के 10 किमी रेस वाॅक स्पर्धा में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।
तिली का पूरा अब्दालपुर खास निवासी रेशमा पटेल ने वॉक स्पर्धा 46 मिनट 18 सेकंड में पूरा कर गोल्ड मेडल हासिल किया। संवाद न्यूज एजेंसी से बात करते हुए रेशमा ने इस जीत को अपने माता-पिता व कोच इंद्रजीत पटेल को समर्पित किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद वह अप्रैल महीने में ब्राजील में आयोजित होने वाले वर्ल्ड रेस वाॅकिंग चैंपियनशिप की तैयारी में जुटेंगी। उनकी जीत पर सांसद प्रवीण पटेल, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर मौर्य, पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, प्रधान संघ अध्यक्ष तीरथ यादव सहित क्षेत्रीय खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।
रेशमा पटेल के नाम है दर्जनों उपलब्धि
रेशमा पटेल ने इससे पूर्व 27 जून से 6 जुलाई वर्ष 2025 में अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम में 5 किमी रेस वाॅक में गोल्ड मेडल व पोलवाॅल्ट में कांस्य पदक जीता था। 20 अप्रैल को उत्तर प्रदेश पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए नई दिल्ली में आयोजित आल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 10 किमी रेस वॉक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल, 29 सितंबर 2024 को बिहार में आयोजित अंडर 23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। वर्ष 2021 में रांची में आयोजित आठवें नेशनल/चौथे इंटरनेशनल प्रतियोगिता में 10000 मीटर रेस वाॅक में गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था।