फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Reshma Patel won gold medal in 5 km race walk in America, happy atmosphere in the village

World Police Fire Games: रेशमा पटेल ने अमेरिका में 5 किमी रेस वाॅक में जीता गोल्ड मेडल, गांव में खुशी का माहौल

Mon, 30 Jun 2025 10:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Jun 2025 10:00 PM IST
सार

मऊआइमा विकासखंड के तिली का पूरा अब्दालपुर निवासी विजय बहादुर पटेल व निर्मला देवी की छोटी बेटी गोल्डन गर्ल रेशमा पटेल ने भारतीय पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।

विज्ञापन
Reshma Patel won gold medal in 5 km race walk in America, happy atmosphere in the village
रेशमा पटेल, एथलीट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मऊआइमा की रेशमा पटेल ने सोमवार को अमेरिका के बर्मिंघम शहर में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए 5 किमी रेसवाॅक में गोल्ड मेडल जीत कर गांव के साथ ही देश व प्रदेश का मान बढ़ाया है।

विज्ञापन

 

मऊआइमा विकासखंड के तिली का पूरा अब्दालपुर निवासी विजय बहादुर पटेल व निर्मला देवी की छोटी बेटी गोल्डन गर्ल रेशमा पटेल ने भारतीय पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। रेशमा पटेल वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर कार्यरत हैं।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच व बड़े भाई यूथ ओलंपियन इंद्रजीत पटेल को दिया है।

विज्ञापन


उनकी सफलता पर क्षेत्रीय सांसद प्रवीण पटेल, विधायक गीता शास्त्री,पूर्व सांसद केसरी देवी पटेल,पूर्व सांसद धर्मराज पटेल,एमएलसी सुरेंद्र चौधरी,पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर मौर्या,प्रधानसंघ अध्यक्ष तीरथ यादव, जिला पंचायत सदस्य कमरुल हसन आदि ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रेशमा पटेल के नाम दर्जनों उपलब्धियां

रेशमा ने 20 अप्रैल को उत्तर प्रदेश पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए नई दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 10 किमी रेस वाॅक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल, 29 सितंबर 2024 को बिहार में आयोजित अंडर 23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था।19 अप्रैल 2024 को कानपुर में आयोजित 31वीं राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 20 किमी रेस वाॅक प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त किया था। वर्ष 2019 में गुंटूर में आयोजित 35वें नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 3000 मीटर रेस वाॅक में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता,वर्ष 2019 में ही संगरूर पंजाब में आयोजित नार्थ जोन एथलेटिक चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल, 36वें राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 5000 मीटर रेस वाॅक में गोल्ड मेडल, वर्ष 2021 में आयोजित 18वें फेडरेशन कप नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10000 मीटर में गोल्ड मेडल,वर्ष 2021 में ही रांची में आयोजित 8वें नेशनल/चौथे इंटरनेशनल प्रतियोगिता में 10000 मीटर रेस वाॅक में गोल्ड मेडल जीतने के अलावा कई अन्य उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed