फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   reserve tickets of buses will not be available in kumbh

कुंभ में नहीं मिलेंगे बसों के आरक्षित टिकट

Thu, 29 Nov 2012 11:53 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Thu, 29 Nov 2012 11:53 AM IST
विज्ञापन
reserve tickets of buses will not be available in kumbh

महाकुंभ में पहुंचने वाले यात्रियों को रोडवेज बसों में सवार होने के लिए मारामारी ही करनी पड़ेगी। इससे निजात मिलने की संभावना लगभग खत्म हो गई है। कुंभ तक इलाहाबाद में इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के तहत टिकट बुकिंग और सीट के आरक्षण की सुविधा शुरू होना अब मुश्किल है।

विज्ञापन


इसकी वजह यह है कि रोडवेज अब तक इस कार्य को शुरू करने के लिए एजेंसी का चयन तक नहीं कर सका है। जुलाई में घोषित किए गए आईटीएमएस में पायलट प्रोजेक्ट के तहत इलाहाबाद और आगरा क्षेत्र को चुना था। इसमें भी रोडवेज अफसरों का दावा रहा कि महाकुंभ मेले में यात्रियों को अच्छी सुविधाएं देने के लिए पहले इलाहाबाद में कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन


इलाहाबाद क्षेत्र के प्रयाग, सिविल लाइंस, लीडर रोड, जीरो रोड डिपो में सबसे पहले पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम और टिकट बुकिंग सिस्टम को लगाया जाना था। योजना थी कि कुंभ में आने वाले यात्री पवन, गोल्ड लाइन, एक्सप्रेस जैसी समयबद्ध सेवाओं में पहले से ही सीट आरक्षित करा सकेंगे। इससे यात्रियों को सीट के लिए मारामारी नहीं करनी पड़ेगी। बस छूटने के वक्त तक भी यात्री पहुंच जाएंगे तो उन्हें बैठने के लिए सीट मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही सिविल लाइंस बस अड्डे पर उद्घोषणा प्रणाली को चालू किया जाना था। इसके लागू होने से सिविल लाइंस परिसर में यात्रियों को भटकने से निजात मिल जाती। अभी तीन डिपो के एनाउंसमेंट सिस्टम हैं। कई बार एक ही वक्त में तीनों डिपो के एनाउंसमेंट होने से यात्री चकरा जाते हैं। इधर-उधर भागना पड़ता है। लीडर रोड डिपो के यात्री अक्सर प्रयाग या सिविल लाइंस डिपो के काउंटरों पर पूछताछ के लिए पहुंच जाते हैं।


आईटीएमएस के तहत लगने वाली उद्घोषणा प्रणाली में तीनों डिपो की बसों के लिए एक ही जगह से सूचनाएं मिलतीं। मेले में यह सुविधाएं शुरू न होने के कारण यात्रियों के लिए मुसीबत बढ़ जाएगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक पीआर वेल्वरिया का कहना है कि योजना के लिए अब तक टेंडर फाइनल नहीं हो सके हैं। इसलिए मेले में कार्य होना मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed