फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPSRTC Online Reservation System Starts Today Know How To Book Online Bus Ticket On Redbus

नई व्यवस्था: यूपी रोडवेज की साधारण बसों में आज से कराया जा सकेगा रिजर्वेशन, काउंटर से मिलेगी सुविधा

Tue, 01 Nov 2022 09:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 01 Nov 2022 09:38 AM IST
सार

रोडवेज की वातानुकूलित (एसी) बसों में ही अभी ऑनलाइन आरक्षण की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन अब साधारण श्रेणी की बसों में  भी यात्री रिजर्वेशन करवा सकेंगे। साधारण बसों में यात्रा तिथि के 30 दिन पहले आरक्षण करवाने की सुविधा दी जाएगी। 

विज्ञापन
UPSRTC Online Reservation System Starts Today Know How To Book Online Bus Ticket On Redbus
यूपी रोडवेज की बसें - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

यूपी रोडवेज की साधारण श्रेणी की बसों में मंगलवार एक नवंबर से यात्री अपना रिजर्वेशन करवा सकेंगे। अभी यह सुविधा बस स्टेशन पर बनाए गए आरक्षण काउंटर से मिलेगी, लेकिन बाद में यात्री ऑनलाइन भी साधारण बसों का रिजर्वेशन करवा सकेंगे। इसके लिए सिविल लाइंस, जीरोरोड के साथ मिर्जापुर एवं प्रतापगढ़ बस स्टेशन पर एक काउंटर भी तैयार किया गया है। 

विज्ञापन


रोडवेज की वातानुकूलित (एसी) बसों में ही अभी ऑनलाइन आरक्षण की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन अब साधारण श्रेणी की बसों मे भी यात्री रिजर्वेशन करवा सकेंगे। साधारण बसों में यात्रा तिथि के 30 दिन पहले आरक्षण करवाने की सुविधा दी जाएगी। 
विज्ञापन


आरक्षण टिकट पर बस नंबर के साथ ही सीट नंबर और बस के रवाना होने व गंतव्य पर पहुंचे का समय भी अंकित होगा। आरक्षण के लिए मूल किराये के साथ 20 रुपये प्रति यात्री शुल्क एवं 18 फीसदी जीएसटी का भुगतान करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज प्रयागराज परिक्षेत्र के प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि अभी बस स्टेशन पर बनाए गए आरक्षण काउंटर से ही यात्री अपना रिजर्वेशन करवा सकेंगे। जल्द ही ऑनलाइन सुविधा भी यात्रियों को दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सिविल लाइंस, जीरोरोड बस स्टेशन के साथ मिर्जापुर और प्रतापगढ़ बस स्टेशन पर यात्रियों के लिए आरक्षण काउंटर मंगलवार से खुलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed