फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Reprimand: Minister of State inspected Myohal and swimming pool

फटकार : राज्यमंत्री ने म्योहाल व स्वीमिंग पूल का किया निरीक्षण

Sat, 18 Sep 2021 11:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Sep 2021 11:26 PM IST
सार

  • कार्य की खराब गुणवत्ता व लेटलतीफी पर पैक्सफेड एवं निर्माण निगम के अधिकारियों को लगाई फटकार

विज्ञापन
Reprimand: Minister of State inspected Myohal and swimming pool
उपेंद्र तिवारी, राज्यमंत्री

विस्तार

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज विभाग उपेंद्र तिवारी ने शनिवार को अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कांप्लेक्स में लगाई गई लाइट, बैडमिंटन हाल, बास्केटबाल पिच तथा चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। 
विज्ञापन


शनिवार को निरीक्षण के दौरान कार्य की गुणवत्ता और लेटलतीफी पर कार्यदायी संस्था पैक्सफेड और राष्ट्रीय निर्माण निगम के कार्यों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तथा समय से पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने खेल विभाग की ओर से जार्जटाउन में बनाए जा रहे स्वीमिंग पुल का भी निरीक्षण किया। निर्माण कार्य देखकर मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। उन्हाेंने फिल्टरेशन प्लांट के निर्माण की प्रगति भी देखी। साथ ही अक्तूबर तक कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय खेल अधिकारी अनिल तिवारी, देवी प्रसाद आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed