फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Representation sought from TGT-PGT selected candidates deprived of appointment

 नियुक्ति से वंचित टीजीटी-पीजीटी चयनित अभ्यर्थियों से मांगा प्रत्यावेदन 

Thu, 28 Apr 2022 01:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 Apr 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
Representation sought from TGT-PGT selected candidates deprived of appointment
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
टीजीटी-पीजीटी 2021 में चयनित सैकड़ों अभ्यर्थियों को अब तक नियुक्ति नहीं मिल पाई है। ऐसे चयनित अभ्यर्थियों से अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने जानकारी मांगी है। चयनित अभ्यर्थियों को इस संबंध में अपना प्रत्यावेदन साक्ष्य सहित पांच मई सांय पांच बजे तक अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक को ईमेल adsecondrytgt@gmail.co व adsecondrypgt@gmail.co पर भेजना है। इसके अलावा ईमेल से भेजे गए प्रार्थना पत्र की मूल प्रति  समस्त संगत साक्ष्यों सहित अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय प्रयागराज को निर्धारित तिथि के भीतर पंजीकृत डाक से भी भेजना है। 
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड टीजीटी-पीजीटी 2021 में चयनित लगभग ढाई सौ से अधिक अभ्यर्थियों को अब तक कॉलेजों में नियुक्ति नहीं मिल पाई है। चयन बोर्ड से पैनल (संस्था आवंटन) जारी होने के बाद भी नियुक्ति से वंचित अभ्यर्थी परेशान है।
विज्ञापन



परिणाम जारी होने के महीनों बाद भी ये अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए दर-दर भटक रहे हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस मामले में सख्त रूख अपनाया है। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने नियुक्ति से वंचित चयनित अभ्यर्थियों से प्रत्यावेदन मांगा है। माना जा रहा है कि अभ्यर्थियों से साक्ष्य सहित प्रत्यावेदन प्राप्त करने के बाद बिना वजह नियुक्ति न देने वाले संस्था प्रमुखों पर कार्रवाई भी की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed