फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Report sent for action on illegal occupation of the confiscated land of Mafia Ashraf, case of plotting

Prayagraj : माफिया अशरफ की कुर्क जमीन पर अवैध कब्जे पर कार्रवाई काे भेजी रिपोर्ट, प्लाटिंग करने का मामला

Mon, 08 Jul 2024 11:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Jul 2024 11:16 AM IST
सार

पुलिस की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि 2008 में अशरफ की अपराध से अर्जित दो जमीनों को चिह्नित किया गया। 0.4680 हेक्टेयर और 0.1140 हेक्टेयर क्षेत्रफल वाली दोनों जमीनें 14 जुलाई 2008 को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्क की गई थीं।

विज्ञापन
Report sent for action on illegal occupation of the confiscated land of Mafia Ashraf, case of plotting
खालिद अजीम उर्फ अशरफ। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एयरपोर्ट थानाक्षेत्र के शाहा उर्फ पीपलगांव में माफिया खालिद अजीम उर्फ अशरफ की कुर्क जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में कार्रवाई को रिपोर्ट भेज दी गई है। पुलिस ने जिला प्रशासन व पीडीए को कार्रवाई के लिए लिखा है। माना जा रहा है कि इस मामले में अवैध मकानों व प्लॉटिंग पर बुलडोजर भी चल सकता है।

विज्ञापन

पुलिस की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि 2008 में अशरफ की अपराध से अर्जित दो जमीनों को चिह्नित किया गया। 0.4680 हेक्टेयर और 0.1140 हेक्टेयर क्षेत्रफल वाली दोनों जमीनें 14 जुलाई 2008 को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्क की गई थीं। कुर्क होने के बाद भी इनमें से एक जमीन पर भूमाफिया ने प्लॉटिंग कर दी और मकानों का निर्माण भी करा दिया। इसी मामले में एयरपोर्ट थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस ने कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन व पीडीए काे रिपोर्ट भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed