फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Report on Unknown in sirathu

अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 08 Apr 2019 01:00 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Mon, 08 Apr 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Report on Unknown in sirathu
rupee
सिराथू। एसबीआई सिराथू शाखा में कैशियर केबिन से करीब साढ़े तीन लाख रुपये गायब होने के मामले में शाखा प्रबंधक ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।  तहरीर में शाखा प्रबंधक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि केबिन संख्या एक के कैशियर योगेश बगल की केबिन में दूसरे कैशियर सोनू यादव को बता कर लघुशंका करने चले गए थे। इसके बाद सोनू भी अपने बगल के कैशियर रणजी टोप्पो को बताकर लघुशंका करने चले गए। इसी बीच रणजी टोप्पो भी केबिन छोड़ लोन विभाग चले गए।
विज्ञापन


इस दौरान एक नंबर की केबिन से 3.50 लाख गायब हो गए। प्रबंधक ने रिपोर्ट में कर्मचारियाेें द्वारा बरती गई लापरवाही का जिक्र करते हुए घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। प्रबंधन ने तहरीर में उस युवक और किशोर के बारे में कोई जिक्र नहीं किया है, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं। सैनी कोतवाल एपी तिवारी का कहना है कि दाल में कुछ काला जरूर है। पुलिस उस युवक और किशोर की तलाश कर रही है, जो वारदात के दौरान बैंक के अंदर देखे गए हैं। पुलिस का मानना है कि उनके सामने आने के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी। संदिग्ध युवक और किशोर के बारे में सूचना देने वाले को दस हजार इनाम देने की घोषणा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed