फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Repeal the fierce passenger trains , plenty Noise

ट्रेनें निरस्त होने से भड़के यात्री, खूब किया शोर शराबा

Fri, 24 Jun 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 24 Jun 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Repeal the fierce passenger trains , plenty Noise
इलाहाबाद जंक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
इलाहाबाद-मुगलसराय रेलखंड पर पटरी पर रोड क्रेन गिरने के बाद कई ट्रेनों को डायवर्ट और पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त करने से जंक्शन पर यात्री भड़क गए। निरस्त ट्रेनों को चलाने की मांग को लेकर इलाहाबाद जंक्शन पर यात्रियों ने खूब शोर शराबा किया। यात्रियों को शांत करने के लिए रेलवे अफसरों एवं कर्मचारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस बीच बीच रास्ते जो ट्रेनें फंस गई थी उसमें बैठे यात्रियों को पानी एवं खाने पीने की वस्तुओं के लिए खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर हुए हादसे के बाद इलाहाबाद से 14056 ब्रह्मपुत्र मेल रवाना हो चुकी थी। हादसे के बाद ट्रेन कई घंटे तक इलाहाबाद से मिर्जापुर के बीच खड़ी रही। बाद में ब्रह्मपुत्र मेल को वापस इलाहाबाद लाया गया। देर शाम ब्रह्मपुत्र मेल को इलाहाबाद सिटी-वाराणसी के रास्ते रवाना किया गया। ब्रह्मपुत्र के यात्रियों ने बताया कि उन्हें पीने के पानी के लिए खासी परेशानी झेलनी पड़ी। रेलवे की ओर पानी का काई इंतजाम नहीं किया गया। ट्रेन के इलाहाबाद पहुंचने पर ही पानी एवं खाने पीने की चीजें उपलब्ध हो सकी। हादसे की वजह से जोधपुर एक्सप्रेस भी पांच घंटे से ज्यादा देर तक इलाहाबाद में खड़ी रही। पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति भी तीन घंटे तक इलाहाबाद में ही खड़ी रही। उधर गाड़ी संख्या 13008 तूफान एक्सप्रेस को कानपुर में ही निरस्त कर दिया गया। इससे यह ट्रेन इलाहाबाद नहीं आई।
विज्ञापन


ट्रेनें जो की गई डाइवर्ट
0 इलाहाबाद जंक्शन-इलाहाबाद सिटी-वाराणसी के रास्ते गाड़ी संख्या 15646 गुवाहाटी-एलटीटी एक्सप्रेस, 12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, 19048 भागलपुर-सूरत, 12308 जोधपुर-हावड़ा, 14056 ब्रह्मपुत्र मेल, 12502 पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति, 18102 मुरी एक्सप्रेस का संचालन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

0 इलाहाबाद जंक्शन-प्रयाग-वाराणसी के रास्ते  12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 14055 ब्रह्मपुत्र मेल को भेजा गया।
0 वाराणसी-लखनऊ-मुरादाबाद के रास्ते 12397 महाबोधि एक्सप्रेस, 12393 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस चलाई  गई।
0 कानपुर-लखनऊ-वाराणसी के रास्ते 12324 नई दिल्ली-हावड़ा, 12816 नंदन कानन, 12312 कालका मेल, 15484 महानंदा एक्सप्रेस, 12488 सीमांचल,   को चलाया गया। 
0 मानिकपुर-सतना-कटनी-सिंगरौली-मुगलसराय के रास्ते 12176 चंबल एक्सप्रेस, 12322 मुंबई मेल, 12149 पुणे-पटना, 12141 एलटीटी-पाटलिपुत्र को चलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed