फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rent taken for a four-star hotel, lodged in a substandard hotel, ACMO lodged an FIR

Fraud : चार सितारा होटल का लिया किराया, ठहरा दिया घटिया होटल में, एसीएमओ ने दर्ज कराई एफआईआर

Sat, 10 Jun 2023 03:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 Jun 2023 03:11 PM IST
सार

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव वैश्य ठगी के शिकार हो गए। ठगों ने त्रिवेंद्रम में चार सितारा होटल बुक कराने के नाम पर पैसा ले लिया और जब वह वहां पहुंचे तो वह बेहद घटिया होटल निकला। उन्होंने जालसाजों के खिलाफ कीडगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Rent taken for a four-star hotel, lodged in a substandard hotel, ACMO lodged an FIR
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमेठी के एसीएमओ (अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी) डॉ. राजीव वैश्य के साथ लखनऊ की एक कंपनी ने 64 हजार रुपये की ठगी की। डॉ. राजीव से कंपनी ने फोर स्टार होटल में ठहराने के नाम पर 64 हजार रुपये ले लिए, लेकिन केरल के त्रिवेंद्रम में उनकी बुकिंग बेहद घटिया होटल में करा दी। जब उन्होंने कंपनी के मालिक को फोन किया तो उन्हें धमकी दी गई। डॉ. राजीव ने कीडगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


गौरीगंज जिला अस्पताल अमेठी में बतौर एसीएमओ तैनात डा. राजीव वैश्य कीडगंज थाना क्षेत्र के बाई का बाग इलाके में रहते हैं। कुछ महीने पहले लखनऊ स्टेशन रोड स्थित ग्रीन इविलेज कंपनी से उनके पास फोन आया कि वे सस्ते में पूरे भारत में हॉलीडे स्टे करवाते हैं। डॉ. वैश्य ने कुछ पूछताछ की तो कंपनी के मैनेजर राम शुक्ला और पुष्पराज उनके घर आए गए और तमाम योजनाओं के बारे में बताया। कंपनी साल भर के लिए 90 हजार मेंबरशिप फीस और सात हजार रुपये मेंटिनेंस फीस लेती है।

विज्ञापन

डॉ. वैश्य को अक्सर बाहर जाना होता है। उन्होंने 50 हजार रुपये देकर मेंबरशिप ले ली। इसके साथ ही दो साल की मेंटिनेंस फीस 14 हजार रुपये भी जमा कर दिए। उन्हें परिवार के साथ केरल जाना था। कंपनी ने बताया कि फोर स्टार होटल में बुकिंग है। जब वे त्रिवेंद्रम पहुंचे तो उन्हें शहर से तीस किलोमीटर दूर एक घटिया होटल में ठहराया गया। किसी तरह से डाक्टर के परिवार ने वहां एक दिन काटा।

अगले दिन उन्हें मुन्नार जाना था। वहां भी इसी तरह का होटल दिया गया। डॉक्टर ने कंपनी के मालिक आरिफ को फोन कर पैसे मांगे तो उसने गालीगलौज करते हुए कहा कि पैसे वापस नहीं होंगे। केरल से आने के बाद डॉ. वैश्य ने कीडगंज थाने में कंपनी के मालिक आरिफ, पुष्पराज और राम शुक्ला के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed