फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Renewal of Renters for New Year from New Year

नए साल से किन्नरों को भी रेल किराए में छूट

Sat, 22 Dec 2018 01:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
Renewal of Renters for New Year from New Year
file photo - फोटो : अमर उजाला
रेलवे ने किन्नरों को नए साल का तोहफा दिया है। एक जनवरी 2019 से किन्नरों को रेल किराए में 40 फीसदी की छूट मिलेगी। यह पहला मौका है जब रेलवे प्रशासन किन्नरों को किराए में रियायत देने जा रहा है। हालांकि, इस छूट का फायदा उन्हीं किन्नरों को मिलेगा, जिनकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक की है।
विज्ञापन


रेलवे में अभी तक ट्रांसजेंडर (किन्नर) को किराए में किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाती थी। इसी वर्ष रेलवे बोर्ड ने रिजर्वेशन फार्म में पुरुष, महिला के साथ ट्रांसजेंडर का कॉलम  शुरू किया है। फार्म भरते समय शार्ट में पुरुष यात्री जेंडर वाले कॉलम में एम, महिला यात्री एफ और किन्नर टी लिखते हैं। रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों को किराए में छूट देने का प्रावधान है। ऐसे में पुरुष यात्री जिनकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक है, उन्हें किराए में 40 प्रतिशत की एवं 58 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिला को किराए में 50 फीसदी की छूट मिलती है, लेकिन सीनियर ट्रांसजेंडर को अभी इस छूट का लाभ नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुरुष एवं वरिष्ठ महिला को मिलने वाली छूट की तर्ज पर लंबे समय से किन्नर रेल किराए में छूट दिए जाने की मांग कर रहे हैं। उनकी इस मांग पर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने पहल करते हुए 60 वर्ष से अधिक की आयु के किन्नरों को छूट दिए जाने का प्रावधान करवाया है। उनके निर्देश पर रेलवे बोर्ड की डायरेक्टर पैसेंजर मार्केटिंग शैली श्रीवास्तव ने सभी जोनल रेलवे से प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधकों को पत्र जारी कर एक जनवरी से 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के किन्नरों को किराए में 40 प्रतिशत की छूट देने को कहा है। यह व्यवस्था एक जनवरी 2019 से प्रभावी हो जाएगी। सेंटर फार रेलवे इनफारमेंशन सिस्टम (क्रिस) और आईआरसीटीसी से उनके साफ्टवेयर में अपेक्षित बदलाव करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed