फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Religion change case: The girl went to Delhi in 2013, the family is not known

धर्म परिवर्तन मामला: 2013 में दिल्ली गई थी युवती, परिवार का पता नहीं

Mon, 28 Jun 2021 11:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Jun 2021 11:14 PM IST
सार

  • कैंट निवासी युवती के परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस को मिली जानकारी

विज्ञापन
Religion change case: The girl went to Delhi in 2013, the family is not known
धर्म परिवर्तन प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्म परिवर्तन करने वाली कैंट निवासी युवती 2013 में पढ़ाई के लिए दिल्ली गई थी। वहीं रहकर उसने बीटेक, एमटेक की पढ़ाई की। वर्तमान में भी वह वहीं रह रही है। उसकी तलाश में लगी जिला पुलिस को यह जानकारी जांच पड़ताल के दौरान मिली है। लेकिन उसकेपरिजनों का दूसरे दिन भी कुछ पता नहीं चला। उधर मामले में पुलिस अफसर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


एटीएस की ओर से दो दिन पहले जिला पुलिस को खुफिया इनपुट उपलब्ध कराया गया था। जिसमें बताया गया था कि अशोक नगर, हेस्टिंग्स रोड की रहने वाली युवती का भी धर्म परिवर्तन दिल्ली से गिरफ्तार उमर गौतम व उसके साथी ने कराया। एटीएस की ओर से इनपुट मिलने के बाद जिला पुलिस भी उसकी पड़ताल में जुट गई। हेस्टिंग्स रोड स्थित अशोक नगर में पुलिस दूसरे दिन भी उसकेबारे में जानकारी जुटाने में लगी रही। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान यह बात सामने आई कि युवती 2013 में पढ़ाई के सिलसिले में दिल्ली गई थी।
विज्ञापन


वहां एक नामी संस्थान से उसने बीटेक और एमटेक की पढ़ाई की। मौजूदा समय में वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही है। लेकिन उसके परिवार के बारे में पुलिस कोई जानकारी नहीं जुटा पाई। एटीएस की ओर से जो पता उपलब्ध कराया गया था, उस पते पर भी परिवार नहीं मिला। न ही वहां मिले लोग परिवार के बारे में कुछ बता पाए। आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है कि युवती के दिल्ली जाने के बाद परिवार भी कहीं और रहने लगा हो। फिलहाल पुलिस परिवार का पता लगाने में जुटी है। उधर सूत्रों का यह भी कहना है कि एलआईयू भी युवती व उसकेपरिजनों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी रही। डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी का कहना है कि जो भी इनपुट मिला है, उस पर जानकारी जुटाने को टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed